Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
प्री-वेडिंग शूट में हाइपोथर्मिया से बाल-बाल बचीं 'देवों के देव' एक्ट्रेस आर्या, जानें क्या होता है और बचाव
Hypothermia cause and symptoms : एक्ट्रेस आर्या वोरा इन दिनों अपने प्री-वेडिंग शूट की वजह से चर्चाओं में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस आर्या वोरा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी कि वो हाल ही में -22 डिग्री में प्री- वेडिंग फोटोशूट करवाते हुए मरते-मरते बची हैं।
दरअसल एक्ट्रेस ने अब इस बात का खुलासा किया हैं कि हिमाचल प्रदेश की स्पीती वैली की बर्फीली पहाड़ियों में -22 डिग्री में वो ऑफ शोल्डर गाउन में ग्लैमर दिखाते हुए शूट कर रही थीं जिसकी वजह से उन्हें हाइपोथर्मिया हो गया। जिसके बाद उनकी स्थिति बहुत बिगड़ गई थी। हालांकि उनका ये वीडियो आने के बाद उनके फैंस ने खूब खरी खटी सुनाई हैं।

चलिए जानते हैं कि हाइपोथर्मिया क्या हैं और कैसे इसका बचाव करें?
हाइपोथर्मिया क्या है? (What is Hypothermia)
WebMD के मुताबिक हाइपोथर्मिया की स्थिति में शरीर के तापमान में खतरनाक गिरावट आ जाती है, जो आमतौर पर ठंडे तापमान में लंबे समय तक रहने के वजह से होता है। सर्द मौसम में ऐसे अक्सर देखने को मिलता है। इसके अलावा पहाड़ों में अत्यधिक ठंडी जगहों पर जाने और अचानक से गर्म से एकदम ठंड की चपेट में आने से भी ऐसा होता है।
जिसमें शरीर का तापमान 95 डिग्री फारेनहाइट (35 डिग्री सेल्सियस) से नीचे चला जाता है तो हाइपोथर्मिया होने की शिकायत रहती है। हाइपोथर्मिया दिल, नर्वस सिस्टम और अन्य अंगों को सामान्य रूप से काम करने से प्रभावित करता है और इससे व्यक्ति जान भी जा सकती हैं। इसलिए अक्सर ठंडे प्रदेशों में लोग सर्दियों में अपनी रहने की जगह बदल लेते हैं।
हाइपोथर्मिया लक्षण (Hypothermia Symptoms)
- कंपकंपी होना
- धीरे-धीरे सांस लेना
- मेमोरी लॉस
- चक्कर आना और थकावट
- शरीर के बैलेंस में कमी आना
- हाथ और पांव का लड़खड़ाना
- कमजोर नाड़ी
बचाव (Hypothermia Precautions)
- ठंड में निकलते हुए गर्म कपड़े पहनें।
- ठंड से बचने के लिए लेयरिंग करें यानी कपड़ों के ऊपर कपड़े।
- गर्म पानी और सूप पीते रहें।
- सिर, गर्दन, और चेहरे को गर्म रखें.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- शराब और कैफीन का सेवन कम करें।
- शरीर के तापमान की निगरानी करें।
इन बातों का ध्यान रखें
- जब भी आप ठंडी इलाकों में घूमने जाए उससे एक हफ्ते पहले एक्सरसाइज शुरु करें।
- भारी गर्म कपड़े साथ ले जाएं।
- जरुरी दवाईयां रख लें।
- गर्म पानी का सेंक करने वाली बोतल या पैक साथ ले जाना न भूलें।
- ज्यादा ठंड लगने पर गर्म तरल दवाएं लें।
- स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर को तुरंत फोन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
