Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फोन का नोटिफिकेशन बढ़ा रहा है तनाव, फोन से खुद को ऐसे रखें दूर

आज कल सोशल मीडिया लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वॉट्सऐप ग्रुप हो या इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मेसैज हो, हर कोई बस इसी के इर्द-गिर्द घिरा हुआ है। आपके फोन में लगातार आते नोटिफिकेशन्स आपको डिस्टर्ब करते है। आपका ध्यान आपके काम से भटकाते रहते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप अपने फोन के कारण डिस्ट्रैक्ट हो जाते हैं। फोन पर एक दो मिनट पर आते एप्स के नोटिफिकेशन्स आपको स्ट्रेस में भी डाल देते हैं। तो आइए जाने फोन का नोटिफिकेशन कैसे आपके माइंड पर असर डालता है।
एक रिसर्च के मुताबिक एक व्यक्ति दिन में 80 से 90 बार अपने फोन की नोटिफिकेशन चेक करता है। जिसका मतलबा है कि हर 10 से 15 मिनट पर हमारे ध्यान हमारे कम से हटकर फोन पर जाता है। जिसके बाद हमारा ध्यान बहुत आसानी से काम से हट जाता है, और उसके बाद बड़ी मुश्किल से दोबारा काम में मन लगता है।
ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी सीनियर लेक्चरर के मुताबिक फोन की टोन दो तरह से हमारा ध्यान काम से भटकाती हैं।
एक्सोजेनस इंटरप्शन - एक्सोजेनस इंटरप्शन को आप किसी चीज की लत लग जाने जैसा ले सकते हैं। क्योकि आपके फोन पर कोई नोटिफिकेशन आने से आप काफी एक्साइटेड हो जाते हैं।
एंडोजेनस इंटरप्शन - एंडोजेनस इंटरप्शन में आप अपने फोन का लॉक खोलकर अपना फोन बार-बार चेक करते हैं। इसका मतलब है कि आप बिना किसी नोटिफिकेशन के भी अपना मोबाइल फोन बार-बार चेक करते हैं।
प्रोफेसर के मुताबिक बार-बार अपना मोबाइल फोन चेक करने से स्ट्रेस लेवल बढ़ता है। फोन पर आ रहे नोटिफिकेशन पर प्रतिक्रिया न देने से लोग काफी परेशान हो जाते हैं। जिसके कारण उनका ध्यान काम में नहीं लग पाता है। इस वजह से उनमें प्रोडक्टिविटी की कमी देखी जाती है। जिसके कारण आप जल्दी स्ट्रेस लेने लगते हैं।
फोन से खुद को ऐसे रखें दूर-
- बार-बार फोन पर नोटिफिरेशन आने से आपका ध्यान मोबाइल पर जाता है। इससे बचने के लिए आप अपने फोन के उन ऐप्स के नोटिफिकेशन्स को ऑफ कर दें। ताकि आपका ध्यान फोन पर ना जाएं।
- रात को सोने से पहले फोन को खुद से दूर कर दें। हो सकें तो अपने बेडरूम में फोन रखें ही ना। ऐसा करने से आप अच्छी नींद लें पाएंगे। और दिन भर तरो-ताजा महसूस करेंगे।
- फोन में नोटिफिकेशन आने पर खुद पर कंट्रोल रखें। अपने फोन को चेक करने की आदत को छोड़ने की कोशिश करें। फोन के एप्स को बिना किसी काम बार-बार खोलने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
