Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
प्रेगनेंसी ब्रेन क्या है? क्या खतरनाक हैं ये बीमारी, जानें लक्षण और इलाज

इस कंडीशन को "मम्मी ब्रेन" या "ब्रेन फॉग" भी कहा जाता है। यह एक टेम्पररी कंडीशन है जिसमें महिलाओं को प्रेग्नेंसी में भूलने की समस्या, फोकस करने में कठिनाई, और चीज़ों को याद रखने में परेशानी होती है। जो बच्चे के जन्म के बाद धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।
प्रेगनेंसी ब्रेन की वजह
हार्मोनल बदलाव: गर्भावस्था के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोनों का स्तर तेजी से बढ़ता है, जिससे मस्तिष्क के कार्यों पर प्रभाव पड़ता है।
नींद की कमी: गर्भावस्था के दौरान शारीरिक असुविधा, जैसे कि पेट का बढ़ना और हार्मोनल बदलावों के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे मानसिक थकान और ध्यान में कमी हो सकती है।
तनाव और चिंता: नई जिम्मेदारियों और बच्चे के आगमन की तैयारी में मानसिक तनाव और चिंता बढ़ जाती है, जो मस्तिष्क पर प्रभाव डालती है।
प्रेगनेंसी ब्रेन के लक्षण
चीजों को भूल जाना
फोकस न कर पाने में मुश्किल
मल्टीटास्किंग में परेशानी
सामान्य निर्णय लेने में समय लगाना
लगातार थकान महसूस होना
क्या ये कोई बीमारी है
जैसाकि आपको ऊपर बताया है कि प्रेग्नेंसी ब्रेन किसी तरह की बीमारी नहीं है यह एक तरह की मानसिक अवस्था है, जिसमें बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं अपने आप ठीक होने लगती हैं।
हालांकि, अगर कोई गर्भवती महिला को मेंटली स्ट्रेस या किसी चीज में फोकस न कर पाने से जूझ रही हैं, तो उसे डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
इससे राहत पाने का तरीका
नींद पूरी करें: जितना संभव हो, आराम करने और पर्याप्त नींद लेने का प्रयास करें।
रिमांइडर लगाएं: महत्वपूर्ण कार्यों और चीजों के लिए रिमांडर का इस्तेमाल करें।
बैलेंस्ड डाइट लें: मेंटल और फिजिकल एनर्जी के लिए पोषण से भरपूर डाइट लें।
मेडिटेशन : मानसिक संतुलन के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।



Click it and Unblock the Notifications
