Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में खाएं ये 3 रायते की वैरायटी पेट रहेगा पतला और ठंडा, ये रही रेसिपी
वजन कम करने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते है, बेस्वाद खाना से लेकर कई तरह की कसैले स्वाद की चाय भी पी लेते हैं। अगर हम आपसे ये कहें कि आपको ऐसा कुछ करने की जरुरत नहीं है।
बल्कि सिर्फ चटपटे रायते को खाकर भी अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं? रायता शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ, हड्डियों को मजबूत रखता है। प्रोबायोटिक्स होने के साथ ये डाइजेशन भी बढ़ाता है। रायते में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही वेटलॉस में सहायक होता है।

रायता में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भूखे होने का अहसास नहीं होने देता है। जिससे आप कम कैलोरीज का सेवन करते हैं। इसके अलावा सबसे जरुरी बात रायते के सेवन से आपका पेट ठंडा रहता है, जो आपको लू से बचाता है। आज हम आपको रायते की 3 रेसिपीज बता रहे हैं, जो चुटकियों में तैयार हो जाएगी।
खीरे का रायता
खीरे में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वहीं दही में मौजूद कैल्शियम शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। इसमें जीरो फैट और कम कैलोरी होती है। वजन कम करने के लिए इस रायते को बनाने के लिए बस गाढ़ी दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, सेंधा नमक और काली मिर्च डालें और मिला लें। स्वाद के लिए भूना हुआ जीरा भी डाल सकते हैं। इसका सेवन सुबह नाश्ते के समय और दोपहर के लंच में कर सकते है।

लौकी रायता
लौकी का रायता शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके सेवन करने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का काम करता है। लौकी का रायता स्वादिष्ट होने के साथ पचने में भी बहुत आसान होता है। लौकी का रायता खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
विधि:
लौकी रायते के लिए एक बाउल में पानी ले और उसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी लें। लौकी को अच्छे से पका लें। नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और लौकी से पानी निकाल लें। सादी दही लें और इसमें अब पकी हुई लौकी डालें। अब इसमें हरी मिर्च, काला नमक, जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं।

मिक्स वेजिटेबल रायता
वेजिटेबल रायता आपके शरीर को पोषक तत्व देने के साथ आपके वजन को आसानी से कम करेगा। इस रायते में प्याज, टमाटर, ककड़ी, शिमला मिर्च और खीरे के बारीक टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये रायता आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगा। इसमें थोड़ा सा भूना हुआ जीरा झिड़क दे। भूना हुआ जीरा, पेट की पाचन क्षमता को बढ़ाता है। इसे आप सादा चावल के साथ भी खाएंगे, तो आपका पेट भरा हुआ रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
