Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
सिर्फ इश्क का इजहार ही नहीं करता है गुलाब, इससे बना गुलकंद खाइए और इन बीमारियों से पीछा छुड़ाइए
Benefits Of Eating Gulkand : वैलेंटाइन डे की शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे के साथ हो रही है। इस दिन कपल या प्रेमी एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने जज्बात जाहिर करते हैं। मगर आप जानते हैं कि ये खूबसूरत फूल न सिर्फ आपके दिल की बात बयां करने करने के काम आता है बल्कि ये आपके दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है।
दरअसल, गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी है। आयुर्वेद में इसका उपयोग कई औषधियों में किया जाता है। गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक होता है।

इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। नियमित सेवन पाचन को सुधारता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है। आइए रोज डे पर जानते हैं गुलाब से बने गुलकंद खाने के फायदे।
आयुर्वेद के अनुसार गुलकंद के फायदे
- गुलाब के फूलों से बना गुलकंद हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में सहायक होता है। गुलाब की तासीर ठंडी होती है और आयुर्वेद में इसे 'पित्त साधक' यानी पित्त को संतुलित करने वाला माना गया है। इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पित्त दोष को शांत करता है।
- गुलकंद का यह गुण स्ट्रेस, हाई ब्लड प्रेशर और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है। चूंकि ये समस्याएं हार्ट हेल्थ को प्रभावित करती हैं, इसलिए गुलकंद का नियमित सेवन दिल की सेहत में सुधार ला सकता है।
- इसके अलावा, गुलकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रक्त प्रवाह (ब्लड फ्लो) को बढ़ाने में मदद करते हैं। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से हार्ट सही तरीके से काम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
- गुलाब के फूलों से बना गुलकंद नकसीर फूटने, अधिक माहवारी, पाइल्स में ब्लीडिंग और यूरिन में जलन की समस्या में इसका उपयोग फायदेमंद होता है।
- गुलकंद पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट को ठंडक प्रदान करता है, जिससे भोजन अच्छे से पचता है और शरीर को पोषण मिलता है। यह विशेष रूप से गर्मियों में लाभकारी होता है क्योंकि यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है।
- अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी गुलकंद फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने से नींद अच्छी आती है और दिमाग को आराम मिलता है।
- इसके अलावा, गुलकंद न सिर्फ हार्ट हेल्थ को सुधारता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी होता है।
गुलाब से गुलकंद कैसे बनाएं
सामग्री
2 कप ताजे गुलाब की पंखुड़ियां (खासतौर पर देसी गुलाब)
1 कप शक्कर (या शहद)
1 चुटकी इलायची पाउडर (वैकल्पिक)
गुलकंद बनाने की विधि
- गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धोकर साफ करें और पानी सूखने दें।
- एक कांच के जार में एक परत गुलाब की पंखुड़ियां डालें, फिर उस पर शक्कर की परत बिछाएं।
- इसी तरह परतें जमाते हुए पूरा जार भरें और ऊपर से इलायची पाउडर डालें।
- जार को 10-15 दिनों तक धूप में रखें और रोजाना हल्का मिलाएं।
जब गुलकंद गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तो इसे ठंडी जगह स्टोर करें।
- यह गुलकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और गर्मी में ठंडक प्रदान करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications