Latest Updates
-
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स
गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण है शहतूत, कब्ज से लेकर एनीमिया तक दिलाए राहत
Benefits Of Mulberry: गर्मी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में कई तरह के स्वादिष्ट फल मिलते हैं। ऐसा ही एक फल है शहतूत, जो गर्मियों में खूब पाया जाता है। ये खट्टा-मीठा और रसीला फल न केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता और पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मी में शहतूत खाने के फायदों (Garmi Me Shahtoot Khane Ke Fayde) के बारे में विस्तार से -

शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन दे
गर्मियों में शहतूत खाने को ठंडक मिलती है और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचाव में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह लू से बचाव में सहायक होता है। साथ ही, इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रहता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पेट को साफ रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
एनीमिया से छुटकारा दिलाए
शहतूत का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी को कम करने में मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याएं होना आम है। ऐसे में, शहतूत का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को पोषण देकर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। नियमित रूप से शहतूत खाने से त्वचा में निखार आता है और झुर्रियों की समस्या भी कम होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
