Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रो प्लास्टिक, जानें कितना खतरनाक होता है यह पदार्थ, कैसें बचे
Microplastics effects health : नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में होती हैं। हाल ही में पर्यावरण अनुसंधान संगठन, टॉक्सिक्स लिंक द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में पता चला कि लगभग सभी भारतीय नमक और चीनी ब्रांड, चाहे वह पैकेज्ड हों या अनपैक्ड में माइक्रोप्लास्टिक्स होते हैं। "Microplastics in Salt and Sugar" नाम की इस स्टडी में 10 तरह के नमक और 5 तरह की चीनी की जांच की गई।
इन सभी नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक की व्यापक उपस्थिति का पता चला है। आपको बता दें कि माइक्रोप्लास्टिक बेहद छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण होते हैं, ये इतने महीन और बारीक होते हैं कि इनको आसानी से देखा भी नहीं जा सकता है। आइए जानते हैं कि प्लास्टिक के ये बारीक कण कितने खतरनाक होते हैं और क्या इनसे कैंसर का खतरा हो सकता है?

क्या माइक्रो प्लास्टिक से कैंसर हो सकता है?
वैसे अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं कि माइक्रो प्लास्टिक सीधे तौर पर कैंसर का कारण बनता है। हालांकि, इसे लेकर कुछ रिसर्च कहते हैं कि माइक्रो प्लास्टिक शरीर में सूजन और अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है। जब ये कण शरीर के अंदर लंबे समय तक रहते हैं, तो इससे सेल्स को नुकसान हो सकता है, जो आगे चलकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। टॉक्सिक्स लिंक के एसोसिएट डायरेक्टर सतीश सिन्हा ने कहा कि माइक्रोप्लास्टिक का सेहत पर इसका कितना गंभीर असर हो सकता है। इसके लिए बड़े लेवल पर रिसर्च करने की जरूरत है।
माइक्रो प्लास्टिक से कैसे बचें?
- प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें, खासकर खाने-पीने के सामान को प्लास्टिक में रखने से बचें।
- नॉर्मल पानी पीने की बजाया फिल्टर वॉटर को ही पिए, ताकि उसमें मौजूद माइक्रो प्लास्टिक को हटाया जा सके।
- प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से बचें, क्योंकि इनसे भी माइक्रो प्लास्टिक का खतरा बना रहता है।
- अपने दैनिक जीवनचर्या से प्लास्टिक को हटाने की कोशिश करें।
- बाजार से रेडीमेड मसाले खरीदने की बजाय घर पर ही मसाले बनाना शुरू करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











