Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
आंवला–कच्ची हल्दी की कांजी है सर्दियों में पेट के लिए अमृत, ऐसे बनाएं और फायदे देखें
Amla-Haldi Kanji : सर्दी में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए आंवला और कच्ची हल्दी जैसे पोषक तत्वों को आहार में शामिल किया जाता है। ये सुपरफूड्स मौसमी संक्रमण के खतरे को कम करने और शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं।
आंवला और कच्ची हल्दी से तैयार कांजी न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि पाचन में भी मदद करती है और शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाती है। अगर आप मौसमी बीमारियों से बचकर गट हेल्थ को मजबूत करना चाहते हैं, तो आंवला कच्ची हल्दी कांजी के फायदे जानें और इसे तैयार करने की आसान रेसिपी अपनाएं।

मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट
आंवला और हल्दी से तैयार प्रोबायोटिक पेय पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कैलोरीज को नियंत्रित रहती है। यह शरीर में ऐंठन और हृदय रोगों के खतरे को भी कम कर सकता है। विटामिन सी से भरपूर आंवला मौसमी संक्रमण से बचाव करता है, जबकि करक्यूमिन ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। सप्ताह में 2-3 बार इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
वेटलॉस में मिलती है सहायता
आंवला को आहार में शामिल करने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स की मात्रा बढ़ती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो वजन घटाने में मदद करती है। वहीं, कच्ची हल्दी का सेवन बॉडी टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कैलोरी स्टोरेज को रोका जा सकता है और वेटलॉस में सहायता मिलती है।
गॉलब्लैडर के लिए हेल्दी
हल्दी गॉलब्लैडर को अधिक बाइल बनाने के लिए उत्तेजित करती है, जिससे पोषक तत्वों का पाचन बेहतर होता है और शरीर में गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया को सुधारने में मदद मिलती है और शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। वहीं, आंवला का सेवन शरीर को डाइटरी फाइबर प्रदान करता है, जो पाचन क्रिया को नियमित बनाए रखने में मदद करता है। इसके परिणामस्वरूप, बॉवल मूवमेंट सही तरीके से होता है, जिससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है और समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
