Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Viral Video: क्या खुद के पेशाब से आंखें धोना सही है? डॉक्टर ने बताया Urine Eye Wash ट्रेंड का खतरनाक सच
Is Washing Eyes With Urine Safe : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। पुणे की रहने वाली नुपुर पिट्टी नामक एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह दावा कर रही हैं कि वह हर दिन अपनी आंखों को खुद के पेशाब से धोती हैं।
नुपुर खुद को एक "मेडिसिन-फ्री लाइफ कोच" बताती हैं और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की समर्थक हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई, सच में पेशाब से आंख धोना सुरक्षित है? इस वीडियों के वायरल होते ही इंटरनेट की दुनिया पर फेमस डॉक्टर TheLiverDoc ने इस ट्रेंड से जुड़ी हकीकत बताई है। आइए जानते है क्या था वीडियो में और एक्सपर्ट का क्या कहना है?

सुबह के यूरिन से करती हैं आई वॉश
नुपुर ने अपने वीडियो में कहा है कि वह सुबह उठने के बाद "फ्रेश यूरिन" के मिडस्ट्रीम हिस्से का इस्तेमाल अपनी आंखों को धोने के लिए करती हैं। उनका दावा है कि इस प्रक्रिया से आंखों की सूखापन, जलन और लालिमा जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। उन्होंने इसे "यूरीन आई वॉश" नाम दिया है और इसे एक प्राकृतिक चिकित्सा उपाय बताया है जिसे वह लंबे समय से प्रयोग में ला रही हैं।
नुपुर का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोग इसे बेहद घिनौना और अजीब बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन देख एक्सपर्ट की चेतावनी सामने आई है।
मशहूर डॉक्टर ने दी कड़ी चेतावनी
नुपुर के इस दावे को मेडिकल विशेषज्ञों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। मशहूर हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. साइरिएक एबी फिलिप्स (जो सोशल मीडिया पर "TheLiverDoc" के नाम से लोकप्रिय हैं) ने इस वीडियो की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने लिखा, "कृपया अपनी पेशाब को आंखों में न डालें। यह एक खतरनाक और भ्रमित करने वाली प्रवृत्ति है।"
Please don't put your urine inside your eyes. Urine is not sterile.
— TheLiverDoc (@theliverdr) June 25, 2025
Boomer aunties trying to be cool on Instagram is depressing...and terrifying.
Source: https://t.co/SQ5cmpSOfY pic.twitter.com/qgryL9YHfI
डॉ. फिलिप्स ने यह भी स्पष्ट किया कि इंसानी पेशाब स्टरल यानी जीवाणुरहित नहीं होता है। इसमें 95% पानी के अलावा यूरिया, क्रिएटिनिन, अमोनिया, लवण और अन्य अपशिष्ट तत्व होते हैं जो शरीर से बाहर निकाले जाते हैं। इसके अलावा पेशाब में दवाओं, हार्मोन्स और विषैले पदार्थों के अंश भी हो सकते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि आंखों की झिल्ली बेहद संवेदनशील होती है और इस तरह के तरल पदार्थों से धोने पर संक्रमण और स्थायी नुकसान का खतरा हो सकता है। उनका मानना है कि यह एक गंभीर विषय है और इससे सोशल मीडिया पर "नेचुरल हेल्थ ट्रेंड" के नाम पर भ्रम फैल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











