Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
डीएनए के धागों से वंश की तलाश
ये लोग इस तथ्य का सहारा ले रहे हैं कि एक जैसे उपनाम रखने वाले लोगों के बीच कभी-कभी आनुवांशिक समानताएँ मिल जाती हैं.
डीएनए के 'डाटाबेस' से ये उन पुरुषों की पहचान करते हैं जिनकी आनुवांशिक पहचान उनसे भी मेल खाती हों और तब वो यह देखते हैं कि क्या उनके अंतिम नाम भी एक हैं.
इससे उनको यह पता चल सकता है कि उनके वंशजों ने किस तरह के उपनाम रखे होंगे.एक जैसे उपनाम वाले लोगों में जो आनुवांशिक समानताएँ मिलती हैं, वह वाई क्रोमोसोम पर पाया जाता है.
वाई क्रोमोसोम पर मिलने वाला यह गुण एक उपनाम की तरह थोड़े-बहुत बदलाव के साथ बाप से बेटे को मिलता जाता है. इस तरह के वंशानुक्रम के कारण एक जैसे उपनाम वाले लोगों के वाई क्रोमोसोम पर मौजूद उनके आनुवांशिक पहचान के निशान भी आपस में मेल खा सकते हैं.
'ट्री डीएनए' का 'वाईसर्च'
आनुवांशिक जाँच करने वाली अमरीकी कंपनी 'ट्री डीएनए' के पास सवा लाख लोगों के उपनाम और उनके आनुवांशिक गुणों का रिकॉर्ड है और इस आंकड़े को कंपनी ने 'वाईसर्च' नाम से इंटरनेट पर डाल रखा है.
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनेट ग्रीनस्पैन ने बताया कि उनके पास जिन लोगों के आनुवांशिक 'डाटाबेस' है उनमें कम से कम 30 पुरुषों ने इसी तरह से अपने 'जीववैज्ञानिक उपनाम' का पता लगा लिया.
ग्रीनस्पैन कहते हैं, "हमारे पास आनुवांशिक जाँच के लिए आने वाले गोद लिए गए पुरुषों की संख्या बढ़ रही. इन लोगों ने जाँच के नतीजों से कई लोगों को उनके उपनाम के साथ खोज निकाला. ऐसा नहीं हो सकता कि उन लोगों ने दूसरे उपनाम वाले किसी और को ही नहीं चुन लिया होगा."
वे कहते हैं, "इससे उन्हें इसका अंदाजा हो सकता है कि उन्हें अपनी जन्मभूमि की तलाश किस शहर से शुरू करनी चाहिए." डीएनए की जाँच से किसी के भी वाई क्रोमोसोम पर मौजूद 67 आनुवांशिक गुणों का पता चलता है.
बोलते नतीजे
डीएनए जाँच से समान आनुवांशिक लक्षण रखने वाले दूसरे लोगों का पता लगाया जा सकता है. ग्रीनस्पैन का कहना है कि किसी और तरीक़े से गोद लिए कुछ पुरुषों के लिए उन्हें पैदा करने वाले का उपनाम पता कर पाना बहुत मुश्किल या असंभव है.
वे कहते हैं, "डीएनए जाँच का यह असली चमत्कार है. वाई क्रोमोसोम एक रामबाण की तरह काम कर सकते हैं." एडवर्ड सेरूलो नार्वे में कम्प्यूटर विशेषज्ञ हैं जिन्हें डीएनए जाँच से पहले ही अपने पिता का उपनाम पता था लेकिन अपनी संतुष्टि के लिए उन्होंने यह जाँच करवा ली और वाईसर्च से जो 22 नाम उनके आसपास मिले, उनमें 11 का उपनाम उनके पिता के उपनाम जैसा था.
डालास के 37 वर्षीय विज्ञापन लेखक चैंडलर बार्बर को जन्म के बाद ही गोद ले लिया गया था. जब उन्होंने अपने वंशजों का पता लगाने के लिए इस जाँच का सहारा लिया तो उनके पास छह नाम थे और सारे उपनाम एक जैसे थे.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications