Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चुंकदर के रस से बुजुर्ग भी हो जाते है जवान

अध्ययन के मुताबिक बुजुर्गो को चुकंदर का रस पीने के बाद हल्का-फुल्का व्यायाम करने के लिए कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है। उन्हें पैदल चलने के लिए जितना प्रयास करना पड़ता है, चुकंदर का रस पीने से उसमें 12 प्रति शत तक की कमी आ जाती है।
'जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी' में ब्रिटेन के एक्जीटर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि चुकंदर का रस पीने के बाद बुजुर्ग वे काम भी कर सकते हैं, जिनके लिए वैसे शायद वे कोशिश भी नहीं करते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक चुकंदर का रस रक्त वाहिनियों को फैला देता है और इससे शारीरिक सक्रियता के दौरान मांसपेशियों की ऑक्सीजन की आवश्यकता कम हो जाती है।लोगों की उम्र बढ़ने या उनमें ह्रदय परिसंचरण तंत्र को प्रभावित करने वाली स्थितियां निर्मित होने पर उनमें व्यायाम के दौरान अंदर ली जाने वाली ऑक्सीजन की मात्रा में नाटकीय रूप से कमी आ जाती है।
अध्ययनकर्ता केटी लैंस्ले कहती हैं कि अध्ययन में देखा गया है कि चुकंदर का रस हल्के-फुल्के व्यायाम के दौरान भी ऑक्सीजन की आवश्यकता को कम कर देता है।एक्जीटर विश्वविद्यालय व 'पेनिन्सुला कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड डेनटिस्ट्री' के अध्ययनकर्ताओं ने चुकंदर के सामान्य रस या बिना नाइट्रेट वाले रस के साथ यह प्रयोग किया।अध्ययनकर्ता एंडी जोन्स का कहना है कि हर बार जब नाइट्रेट की उच्च मात्रा वाला रस देखा गया तो बेहतर सक्रियता देखी गई जो कि बिना नाइट्रेट वाला रस देने पर नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि नाइट्रेट एक सक्रिय तत्व है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
