Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
माइग्रेन में क्या करें और क्या नहीं
माइग्रेन एक आम बीमारी है जो दिमाग में नर्व की सूजन से पैदा होती है। इसका दर्द बहुत ही भीषण होता है जो कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है। माइग्रेन पड़ने पर कई ऐसी बातें हैं जो ध्यान में रखने वाली हैं। अगर आप भी माइग्रेन के दर्द से जूझ रहें हैं तो प्रस्तुत है आपके लिये कुछ महत्वपूर्ण बिन्दू।

इन बातों का रखें ध्यान
1. ऐसे मरीज जिन्हें माइग्रेन की बीमारी बता दी गई है, उन्हें डॉक्टर द्रारा बताई गई दवाएं नियमित रुप से लेनी चाहिये।
2. मिनट-मिनट पर बदलने वाले मौसम से माइग्रेन पेशेंट को हमेशा दूर रहना चाहिये और अपना ख्याल रखना चाहिये।
3. घर पर कोई भी और किसी तरह का उपचार करने से बचना चाहिये।
4. आपको पता होना चाहिये कि कभी-कभी माइग्रेन की बीमारी बहुत बढ़ जाती है जिस वजह से मेडिकल एडवाइस लेना बहुत जरुरी है।
5. तेज़ इत्र या पर्फ्यूम से बचें।
6. इस बात को सुनिश्चित करें कि आप 6-8 घंटों की गहरी नींद ले रहे हैं।
7. योगा, मेडिटेशन और मार्निंग वॉल्क, कुछ ऐसी अच्छी आदते हैं जिन्हें आपको जरुर अपनानी चाहिये। खासकर नियमित रुप से व्यायाम भी करना चाहिये।
8. एक गलत दिनचर्या भी माइग्रेन को बढ़ावा दे सकती है। खासतौर पर भोजन समय पर ना खाया या फिर छोड़ देना। माइग्रेन पेशेंट को कभी भी व्रत नहीं रखना चाहिये और ना ही ऐसा भोजन करना चाहिये जिसमें वसा हो।
9. दबाव या स्ट्रेस से भी माइग्रेन बढ़ जाता है।
10. जब भी घर से बाहर निकले तब हाथ में छाता लें और डायरेक्ट सूरज की रौशनी से बचें।
11. माइग्रेन अटैक आने पर पैरासीटामॉल ओर एसप्रिन की टेबलेट अच्छा असर करती है। 16 साल की कम उम्र वाले बच्चों को एसप्रिन नहीं लेनी चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
