Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
माइग्रेन की समस्या है तो यह उपचार अपनाएं
अर्धकपारी या फिर माइग्रेन एक सिरदर्द का रोग है। माइग्रेन का हमला किसी भी आयु में हो सकता है, लेकिन ज्यादातर इसकी शुरुआत किशोर उम्र से होती है। इसके ज्यादातर रोगी वे होते हैं, जिनके परिवार में यह रोग पहले भी किसी को हो चुका हो।
माइग्रेन का दर्द बहुत जबर्दस्त होता है इसमें सिर के आधे भाग में भीषण दर्द होता है। इसमें व्यक्ति को आँखों में असामान्य सी चमक दिखाई देने लगती है और लगता है कि सिर अभी फट जाएगा। चिकित्सकीय निगरानी में रहकर और जीवन-शैली में बदलाव करके इस रोग से निपटा जा सकता है।

1. रात की नींद अच्छी तरह से लें
कोशिश करें कि हर दिन सोने और उठने का एक नियमित कार्यक्रम हो। जो लोग अनियमित तरीके से सोते हैं या फिर जिनके ऑफिस की ड्यूटी हमेशा बदलती रहती है, उनहें इस प्रकार की समस्या अधिक होती है।

2. आइस पैक से सिकाई
बिस्तर पर लेट जाएं और अपने सिर और रक्त वाहिकाओं पर तब तक आइस पैक से सिकाई करें जब तक सूजन और सिर का दर्द गायब न हो जाए।

3. हाथों को ठंडे पानी में डुबोएं
अगर आप सिर दर्द को दूर करने के लिए अपने सिर पर आइस पैक नहीं रखना चाहते हैं तो अपने दोनों हाथों को बर्फ के पानी में उतनी देर के लिए डुबोएं जब तक वह असहनीय न हो जाए। जिस समय आपके हाथ ठंडे पानी में हों उस समय अपने दोनों पंजों को लगातार बंद करें और खोलें। यह बिल्कुल वैसे ही असर करेगा जैसे सिर की सिकाईं करने पर असर होता है।

4. कॉफी का सेवन करें
थोडी सी कैफीन आपके सिर दर्द को आसानी से मात दें सकती है। शोध के अनुसार अगर एसप्रिन और ब्यूरोफिन की टैबलेट को आप कॉफी के साथ लेगें तो यह जरुर फायदा करेगी।

5. अपने सोने के कमरे में अंधेरा रखें
तेज़ या रौशनी कभी कभी माइग्रेन के लक्षणों को और भी ज्यादा प्रभावित कर देती हैं इसलिए हमेशा एक अंधेरे कमरे में ही सोएं।

6. गलती से भी एक टाइम का भोजन न छोडे
ऐसा करने से आपके माइग्रेन का दर्द दुबारा वापस आ सकता है। हमेशा कोशिश करें कि दिन भर में तीन टाइम भोजन लें।

7. माइग्रेन को बढावा देने वाले आहार से दूर रहें
आप जो भी खाते हैं उसको एक डायरी पर जरुर नोट करें। ऐसे कई प्रकार के आहार होते हैं जो माइग्रेन को और भी बढावा देते हैं। ऐसे भोजन का प्रभाव 30 मिनट से 12 घंटे के भीतर हो जाता है, तो अगर आपको खाना खाने के बाद तकलीफ महसूस हो तो तुरंत ही समझ जाएं कि आपने क्या खाया था। इस तरह से आप दुबारा वह आहार लेने से बच सकते हैं।

8. डिब्बाबंद भोजन ना खाएं
आजकल डिब्बाबंद पदार्थों और जंक फूड का काफी चलन है। इनमें मैदे का बड़ी मात्रा में प्रयोग होता है, यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप इन पदार्थों का सेवन कतई न करें।



Click it and Unblock the Notifications
