Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कीमती बालों को झड़ने से रोकें

आइए जानें की बाल झड़ने की समस्या को कैसे रोका जाए-
1.अगर आप का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और शरीर में विटामिन बी´ एवं प्राकृतिक लवणों, लौह तत्व तथा आयोडिन की कमी है तो सबसे पहला असर आपके बालों पर ही पडेगा इसलिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होगा।
2.कई प्रकार के लम्बे रोग जैसे- टायफाइड, उपदंश, जुकाम, नजला, साइनस तथा रक्तहीनता (खून की कमी) आदि रोग होने के कारण भी व्यक्ति के बाल झड़ने लगते हैं।
3.अक्सर बालों के प्रति लापरवाही के कारण भी ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
4.बाल झड़ने का एक मुख्य कारण स्ट्रेसफुल लाइफ भी है। आजकल लोगों पर काम का इतना ज्यादा बोझ है जिससे वे तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में हमें बालों को झड़ने से बचाने के लिए तनाव से दूर रहना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि अधिक से अधिक खुशनुमा माहौल में रहें।
5.कई बार मौसम बदलने या फिर जगह बदलने के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं, ऐसे में आपको अपने बालों की केयर करते रहनी चाहिए और बालों को सप्ताह में दो-तीन बार जरूर धोना और नियमित रुप से तेल लगाना चाहिए।
6.कब्ज रहना, नींद न आना तथा अधिक दिमागी कार्य करने के कारणों के साथ्ा ही बढ़ती उम्र और शरीर में लगातार बदलते हार्मोंस भी बाल झड़ने का प्रमुख कारण है।
उपचार :
1.बालों के झड़ने की समस्या का उपचार करने से पहले इस रोग के होने के कारणों को दूर करना चाहिए और फिर इसका उपचार प्राकृतिक चिकित्सा से करना चाहिए।
2.आपको अपने भोजन में सब्जियां, सलाद, मौसमी फल, अंकुरित अन्न का अधिक मात्रा में उपयोग करना चाहिए तथा पत्ता गोभी, अनानास और आंवले का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए
3.अपने सिर को दही से धोएं और उसके थोडी देर बाद बथुए के पानी से दुबारा सिर धुलें। ऐसा करने से रोगी के बाल झड़ना रुक जाते हैं।
4.रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें और सुबह उठने पर इन्हे पीसकर लेप जैसा बना कर बालों पर लगा लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से बाल झड़ना रुक जाएंगे।
5.सुबह सूर्योदय से पहले दैनिक कार्यो से निवृति के बाद स्नान करना चाहिए। इस प्रकार के स्नान से पेट, सिर और आंखों में गर्मी नहीं बढ़ती है। जिसके फलस्वरूप बाल झड़ना रुक जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
