सुबह जल्‍दी उठने के बेहतरीन फायदे

Benefits of Waking Up Early
जो लोग सुबह देर से उठते है वह दिनभर के हर कार्य में पीछे रहते हैं। जी हां, यह बात बिल्‍कुल सच है क्‍योंकि हम आज आपको कुछ ऐसे फैक्‍ट्स बताएंगे जिन्‍हें पढ कर आप खुद ही इस बात को मान बैठेगे। जानने के लिये पढे आगे-

होते हैं ये फायदे-

1. व्‍यायाम का समय- सुबह उठने पर एक्‍सरसाइज के लिये अच्‍छे से समय मिल पाता है वरना दिनभर के काम-काज में सारा दिन निकल जाता है। इस समय आप आराम से जौगिंग करने जा सकते हैं, शांत मन से योगा या फिर जिम जाने का समय मिलता है।

2. मेडिटेट - दिनभर के काम से जूझना हो तो सुबह उठ कर 15 मिनट मेडिटेट करें। इसको करने के लिये सुबह-सुबह का समय सबसे सुलभ रहेगा। मेडिटेट करने से शरीर में ऊर्जा आती है और सोंचने समझने की शक्‍ति बढती है।

3. सुबह का आनंद लें- सुबह उठने का आनंद केवल उन्‍हीं को पता चलता है जो इस समय उठते हैं। इस समय चिडियों की चहचहाट सुनने की मिलती है और खाडियों के बेवजह हार्न और आवाजों से थोड़ी देर के लिये मुक्‍ति मिलती है।

4. काम करने की छमता बढती है- टेक्‍सास यूनिवर्सिटी के एक शोध में पता चला था कि सुबह उठने से हमारी काम करने की क्षमता बढती है और हम सबसे आगे रहते हैं। इसलिये जो बच्‍चे सुबह उठ कर पढाई करते हैं वह क्‍लास में अच्‍छे नंबरों से पास होते हैं।

5. ब्रेकफास्‍ट खाना- सुबह का नाश्‍ता हमारे दिनभर के कामों से सबसे अहम काम होता है। कई लोग देर से उठने के चक्‍कर में सुबह का नाश्‍ता करना भूल जाते हैं। इसलिये अगर आप जल्‍दी उठेगे तो नाश्‍ता अच्‍छे से कर पाएंगे।

6. तनाव कम होता है- सुबह उठने से इस बात का तनाव कम होता है कि अब आपको ऑफिस या कॉलेज जाने के लिये देर नहीं होगी। इससे ना तो नाश्‍ता करने का समय जाता है और ना ही सुबह का पेपर पढने के लिये जल्‍दबाजी होती है।

7. मूड रहता है तरोताजा- जो लोग रोज सुबह उठते हैं उनका मूड बहुत खुशनुमा रहता है। बाकी जो लोग लेट उठते हैं, वह अनिद्रा के शिकार तथा उदास रहते हैं। उन्‍हें जिन्‍दगी में सब कुछ नकारात्‍मक लगता है।

8. अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य रहता है- जिस इंसान का डेली रुटीन सही रहेगा, जाहिर सी बात है कि उसकी सेहत भी अच्‍छी बनी रहेगी। सुबह उठने से आप सेहत पर अच्‍छी तरह से ध्‍यान दे सकते हैं, वरना जल्‍दी जल्‍दी में हर काम गडबड हो जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Thursday, August 16, 2012, 17:34 [IST]
Desktop Bottom Promotion