Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
रोना भी सेहत के लिये होता है फायदेमंद
अगर हर बार आपकी आंखे आंसू से छलछला उठती हैं, लेकिन फिर भी आप उन्हें काबू में रख कर जिन्दगी की राह में आगे बढ़ जाते हैं, तो ऐसा न करें और अपने सारे गुस्से और दर्द को एक साथ आंखो के जरिये बह जाने दें। मनोवेज्ञानिकों का कहना है कि जब भी इंसान को रोना आए उसे उसी समय रो लेना चाहिये। तो इसलिये जब भी रोना आए बिना किसी की परवाह किये अपने आखों को थोड़ी देर के लिये नम कर लीजिये। यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत लाभकारी होता है, इसलिये आइये जानते हैं रोने के क्या-क्या स्वास्थय लाभ होते हैं।

क्यों जरुरी है रोना-
1. आंखों को साफ करे- आंसू हमें साफ देखने में मदद करता है, जी हां यह सच है। आंसू, आइबॉल और पलखों को ल्यूब्रिकेट करता है और म्यूकस झिल्ली को सूखने से बचाता है।
2. बैकटीरिया को नष्ट करे- आंसू एंटी बैक्टीरियल और एंटी वाइरल ऐजेंट की तरह काम करता है। इसमें लाइसोजाइम पाया जाता है, जो कि एक द्रव होता है और 90 से 95 प्रतिशत बैक्टीरिया को केवल 5 से 10 मिनट में ही मारने की शक्ति रखता है।
3. मूड सही करे- यह माना जाता है कि रोने से किसी भी इंसान का मैगनीज़ लेवल कम हो जाता है। वरना अगर यह हाई होगा तो चिंता, घबराहट, चिड़चिड़ापन, थकान, आक्रामकता, भावनात्मक अशांति आदि पैदा हो जाती है।
4. स्ट्रेस कम होता है- स्ट्रेस की वजह से शरीर में जो रसायन का निमाण हो जाता है, उसे आंसू जड़ से मिटा देता है। लियूसीन, इंकीफालीन और प्रोलेक्टिन आदि ज्यादा स्ट्रेस की वजह से बन जाते हैं। आंसू को रोकने या दबाने से स्ट्रेस लेवल बढ़ता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर, अल्सर और हार्ट संबधी बीमारी का खतरा बढ जाता है।
5. आँसू भावनाओं को बहाता है- आंसू चिकित्सीय होते हैं। यह चिंता और निराशा को बाहर निकालता है। इससे पहले कि यह आपके स्नायु और हृदय प्रणाली को तबाह करे आप रो लीजिये। अगर आप रोएंगे नहीं और सारा दुख दिल में समाये रखेंगे तो वह दिमाग के लिम्बिक प्रणाली के अंदर इकट्ठा और दिल के कुछ कोनों में जाने लगेगा। फीलिंग एक हवा के समान होती है, जिसे जितना दबाया जाए वह उतना ही ऊपर आने की कोशिश करती है। रोने से मन की सफाई हो जाती है और यह बहुत स्वस्थ माना जाता है जिससे आराम महसूस होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
