Latest Updates
-
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण
होली पर कैसे बनाएं प्राकृतिक रंग
होली रंगो का त्योहार है और अगर रंग ही आपकी होली को बरबाद कर दें तो उससे बुरा और क्या होगा। आजकल बाज़ारों में मिलने वाले रासायनिक रंग खूब धड़ाधड़ बिक रहे हैं पर हम सब की यही कोशिश होनी चाहिए कि हम खुद ही ऐसे रंगों को न खरीदते हुए घर पर ही प्राकृतिक रंग तैयार कर लें। जी हां दोस्तों इन रंगों को बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है तथा इसमें लगने वाली सामग्री भी आसानी से घर में ही मिल जाती है। चलिए जानते हैं इनको बनाने की विधी-
प्राकृतिक रंगो को बनाने की विधी-
लाल रंग- सूखा लाल रंग बनाने के लिए लाल गुणहल के फूल का पाउडर आंटे के साथ मिला कर यह रंग बनाया जा सकता है। अगर आपको गीला लाल रंग बनाना हो तो थोड़े से पानी में हल्दी मिला कर उसमें नींबू नीचोड़ दें। बस कुछ ही सेकेंड में आपको सुर्ख लाल रंग मिल जाएगा।

पीला रंग- इसको बनाने के लिए आपको दो चम्मच हल्दी पाउडर में दुगना बेसन मिलाने की जरुरत है। हल्दी और बेसन त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। इसको नहाते समय उबटन के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा हल्दी को आप आंटा, मैदा, आरा रोट पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और टेल्कम पाउडर के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
नारंगी रंग- इसको बनाने के लिए 12 बड़े प्याजों को आधे लीटर पानी में उबाल लें और छील लें। आप देखेगें की पानी नारंगी रंग का हो चुका होगा। इसके अलावा टेसू के फूलों को रात भर पानी में भिगोएं रखने पर पीला-नारंगी रंग उपलब्ध होगा।
हरा रंग- इस रंग को बनाने के लिए हरें रंग की पत्तियों की जरुरत पडेगी। पालक, धनिया, पुदीना, टमाटर या फिर ऐसी ही कुछ हरी पत्तियों का पानी के साथ पेस्ट बना कर उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा चार चम्मच मेंहदी को दो लीटर पानी के साथ मिला कर गीला रंग बनाया जा सकता है।
नीला रंग- इस रंग को बनाने के लिए आपको नीले गुड़हल के फूलों को सुखा कर पीसने की जरुरत होगी। इससे आपको सूखा नीला रंग मिल जाएगा। यह फूल केरला में खूब पाया जाता है। इसके साथ ही अगर आपको गीला नीला रंग चाहिए तो काले अंगूर को पीस कर उसमें पानी मिला दें। यही नहीं अगर अंगूर के पत्तों की पानी में उबाल लिया जाए तो वह भी नीला रंग देते हैं।
मजेंटा रंग- एक चुकंदर लें और उसे पीस लें और उसमें पानी मिला लें। आपको खूबसूरत मजेंटा कलर मिल जाएगा। अगर आप इस रंग को और गहरा बनाना चाहते हैं तो उसे उबाल लें या फिर पूरी रातभर ऐसे ही छोड़ दें। इसके साथ ही पानी में 10-15 प्याज़ के छिलकों को उबाल लें और जब आपको पिंक या नांरगी रंग मिल जाए तो पानी में से प्याज के छिलकों को निकाल लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











