Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तुतलाना, हकलाना छोड़, पाइये अमिताभ जैसी आवाज़

इसके लिए आपकों किसी साधना की आवाश्यकता नहीं बल्कि अब मेडिकल साइंस में इसके तरीके मौजूद है। एक छोटे से ऑपरेशन और कुछ दिनों की थिरेपी के बाद आप मधुर आवाज के स्वामी बन सकते हैं। ईएनटी (नाक कान गला) विशेषज्ञ डा. पंकज श्रीवास्तव का दावा है कि आपॅरेशन के द्वारा किसी की भी आवाज को बदला जा सकता है।
उनका कहना है कि आम आदमी किसी भी फिल्म स्टार व राजनेता जैसी आवाज पा सकता है। डा. श्रीवास्तव का कहना है कि वर्तमान समय में उन लोगों का प्रतिशत बढ़ा हैं जो अपनी आवाज में सुधार कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास कुछ ऐसे पुरुष मरीज आ चुके हैं जिनकी आवाज लड़कियों की आवाज की तरह पतली थी।
एक छोटे से ऑपरेशन के बाद उनकी आवाज को मोटी आवाज में तब्दील कर दिया गया। कॉस्मेटिक वायस सर्जरी नाम की इस सर्जरी के बारे में उन्होंने बताया कि इसे थाइरोप्लास्टी भी कहते हैं तथा इसके द्वारा मोटी आवाज को भी पतला किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी को कम उम्र नहीं बल्कि वयस्क होने पर ही कराया जाना चाहिए।
उन्होंने इस सर्जरी के माध्यम से आवाज की फ्रीक्वेंसी (आवृत्ति) में परिवर्तन किया जाता है। डा. श्रीवास्तव ने बताया कि इसका प्रयोग अधिकांश उस वक्त किया जाता है जब कोई अपना लिंग परिवर्तन कराता है। ऐसा कराते वक्त आवाज में परिवर्तन भी आवश्यक होता है इस वक्त थाइरोप्लास्टी का प्रयोग होता है।
अपने एक मरीज का जिक्र करते हुए डा. श्रीवास्तव ने कहा कि उसके कटे तालू का ऑपरेशन हुआ था उसकी आवाज नाम से निकलती थी तथा कोई भी उसके शब्दों को ठीक ढंग से समझ नहीं पाता था। उसका भी ऑपरेशन हुआ और वह सामान्य हो गया। उन्होंने बताया कि कई बार तालू के ऑपरेशन के बाद भी यह समस्या रह जाती है जिसे वीलो फैरिन्जियल कैम्बिज कहते हैं। ऐसे बच्चों को स्पीच थिरेपी की आवश्यकता होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
