Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
पेट का संक्रमण और घरेलू इलाज
ऐसे लोग जो खाने के मामले में लापरवाही बरतते हैं और बाहर का कुछ भी उल्टा-पुल्टा खा लेते हैं उन्हें पेट का संक्रमण हो जाता है। इसके अलावा दूषित पानी पी लेने से, खाने को ठीक से ना पकाने की वजह से, संक्रमित या बासी मीट का सेवन करने से या फिर खाने को ठीक से ना ढककर रखने से बैक्टीरिया पेट में चला जाता है।
पेट संक्रमण के लक्षण
पेट में मरोडें उठना।
मितली और उल्टियां आना।
भूख समाप्त होना।
शौच में रक्त आना।
खट्टी डकारें आना।
एसिडिटी होना।

कुछ घरेलू इलाज-
1. दिन में दो बार खसखस के दानों को पीस कर खाएं। इससे पेट की गर्मी दूर होती है पाचन तंत्र सही होता है।
2. चना या फिर चने की सब्जी बना कर खाइये। इससे भी पेट के संक्रमण में काफी लाभ होता है।
3. पूरी और अच्छी तरीके से पाचन क्रिया होती रहे इसके लिये लहसुन या फिर लहसुन का रस बहुत लाभकारी है। इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो कि पेट के संक्रमण से पेट का बचाव करते हैं।
4. एक गरम पानी का गिलास और उसमें मिला बडा़ चम्मच शहद का आपके पाचन तंत्र को संभालेगा और उसे मजबूत भी बनाएगा।
5. सुबह खाली पेट पानी के साथ हींग का सेवन करने से पेट के कीडे़ मरते हैं इसलिये इसे नियमित तौर पर खाना चाहिये।
6. केला खाइये क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है और प्राकृतिक चीनी भी होती है जो कि आसानी से हजम हो जाता है और पेट को भी ठीक कर देता है।
7. पेट की समस्या से निजात पाने के लिये आपको अदरक का छोटा टुकडा सेधा नमक और चुटकी भर काली मिर्च के साथ मिला लेना चाहिये। इसे मिला कर खा लें और इसके बाद एक गिलास पानी पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications