Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
इन 20 तरीकों से करें अपने शरीर को डिटॉक्स
क्या आप हमेशा सुस्ती का अनुभव करते हैं? क्या अचानक से आपके चेहरे पर मुहांसे और त्वचा पर फुंसी निकल आती हैं? क्या आप अपने पाचन तंत्र में गड़बड़ी महसूस कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके शरीर को डीटाक्स करने की जरूरत है।
एक स्वस्थ्य जिंदगी का सबसे बड़ा राज यह है कि अपने शरीर से विषैले तत्वों को निकाला जाए। इसलिए अब तक आप अपने शरीर के साथ जो बुरा करते आए हैं, उन्हें सुधार लें। आइए हम आपको बताते हैं कुछ आसान तरीके, जिन्हें अपना कर आप अपने शरीर में मौजूद विषैले तत्वों से छुटकारा पा सकते हैं।

1. एंटी-ऑक्सीडेंट की आदत डालें
डीटाक्सीफाइ का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप ज्यादा से ज्यादा फल और हरी सब्जियां खाएं। इससे लीवर एंजाइम सक्रिय होंगे और शरीर में मौजूद नुकसानदायक पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करेंगे।

2. ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का चयन करें
कीटनाशक दवाइयों और विषैले तत्वों के खतरे से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि ऑर्गेनिक फूड का सहारा लिया जाए।

3. हर्बल चाय का सेवन करें
पाचन तंत्र की समस्या से निजात पाने के लिए ग्रीन टी या कैमोमाइल टी का सेवन करें। इससे नींद भी अच्छी आएगी। ये चाय शरीर में रक्त संचार को भी बढ़ाता है, जो शरीर से विषैले तत्वों को हटाने में मददगार होते हैं।

4. खुद का एंटी-ऑक्सीडेंट बनाएं
ज्यादा से ज्यादा लहसुन और अंडे खाएं। ये सल्फ्यूरिक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये तत्व शरीर में ग्लूथाथीओन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट के निर्माण में सहायक होते हैं। ये शरीर में मौजूद रसायन और भारी धातु सहित अन्य विषैले तत्वों को भी बाहर निकाल देते हैं।

5. लेमन जूस पीएं
एक ग्लास लेमन जूस पीने से न सिर्फ शरीर शुद्ध होता है, बल्कि इससे शरीर में क्षार की मात्रा भी बढ़ती है। यह एक सर्वश्रेष्ठ डीटाक्स ड्रिंक है। इसलिए ताजे लेमन जूस पीने पर ज्यादा ध्यान दें।

6. चीनी को कहें ना
अगर आप अपने शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाना चाहते हैं और इसे विषैले तत्वों से दूर रखना चाहते हैं, तो चीनी सेवन की मात्रा घटा दीजिए। हर तरह के मीठे से जहां तक हो सके दूरी बनाइए।

7. ज्यादा पानी पीएं
हर दिन करीब 8-12 ग्लास पानी पीएं। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व मूत्र और पसीने के रास्ते से बाहर निकल जाएंगे।

8. हल्का खाना खाएं
लगातार हल्का आहार लें और करीब एक महीने तक शराब से दूर रहें। इस विधि से न सिर्फ आपकी ऊर्जा बढ़ेगी, बल्कि इससे आपके वजन के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल और ब्लड सूगर का स्तर भी कम होगा।

9. मसाज करवाएं
अपने शरीर का अच्छे से मसाज करवाएं। इससे भी विषैले तत्वों से निजात मिलेगा।

10. हर दिन 45 मिनट व्यायाम करें
अपने दिन की शुरुआत ब्रिस्क वॉकिंग, रनिंग, जॉगिंग या साइकलिंग से करें। इससे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी लाभ पहुंचेगा।

11. गहरी सांस लें
गहरी सांस लें। इससे स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ पूरे शरीर में ऑक्सीजन का भी अच्छे से संचार होगा।
से

12. नाक की करें सफाई
हम एक ऐसे वातावरण में रहते हैं, जो धूल और प्रदुषण से भरे पड़े हैं। इससे आपको एलर्जी हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नाक को नियमित रूप से धोएं। ऐसा करने पर वायु प्रदुषक से छुटकारा मिलेगा और नींद भी अच्छी आएगी।

13. योग करें
योग न सिर्फ डीटाक्सीफाइ में मददगार होता है, बल्कि इससे दिमाग को भी फायदा पहुंचता है। हर सुबह आप कुछ साधारण योग करके भी अपने शरीर के विषैले तत्वों से छुटकारा पा सकते हैं।

14. जूस पीएं
ताजे फलों और सब्जियों के जूस पीने की मात्रा को बढ़ाएं।

15. आराम भी करें
आलस्य और सुस्ती से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त नींद लें। इस बात को सुनिश्चित करें कि आप हर दिन 8 घंटे की नींद लेते हों।

16. एक्स्फोलीएट
अपने त्वचा से विषैले तत्व निकालने के लिए स्किन एक्स्फोलीएट करें। इससे शरीर का रक्त संचार भी बेहतर होगा।

17. कुछ आदतों को छोड़ें
अगर आप सिगरेट और शराब का अधिक सेवन करते हैं, तो यह आदत छोड़ दें। यहां तक की थोड़ा सिगरेट पीना भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा, अगर आप शराब पीते हैं, तो इसे जहां तक हो सके, कम से कम पीएं।

18. धीरे-धीरे खाएं
खाना धीरे-धीरे खाएं। भले ही इसमें ज्यादा समय लगे, पर भोजन को अच्छी तरह से चबाएं। धीरे-धीरे खाने से पाचन की समस्या से निजात मिलेगा और आप अपने भोजन का आनंद भी उठा सकेंगे।

19. माइक्रोवेव से बचें
खाने को माइक्रोवेव में रखने से इसमें मौजूद प्रोटीन की संरचना बदल जाती है। इसे खाने से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं, माइक्रोवेव से रेडिएशन भी निकलता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

20. बेक किया हुआ आहार न लें
सिके हुए आहार देखने में भले ही सुंदर लगते हों, पर यह फूड कलर और प्रकृतिक रंगों से भरे होते हैं। इससे शरीर के साथ-साथ दिमाग और नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications