Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
अच्छे स्वास्थ्य के लिए उठाएं ये 20 छोटे-छोटे कदम
कौन नहीं चाहता कि वह निरोग रहे और उनके जीवन में खुशहाली हो। एक स्वस्थ जिंदगी की लालसा सब में होती है। देखा जाए तो एक स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी हासिल करना मुश्किल नहीं है। पर इसके लिए जरूरी है कि युवावस्था से ही अपने जीवनशैली के हर पहलू पर ध्यान दिया जाए। यानी एक बेहतर कल की शुरुआत आज से ही करनी होगी। तो आईए जानते हैं स्वस्थ जीवनशैली के 20 आसान तरीके:

1. स्वास्थ्य बीमा
अगर आप ने अभी तक स्वास्थ्य बीमा नहीं कराया तो देर न करें। अपने सेहत की देखभाल के लिए यह निहायत जरूरी है। स्वास्थ्य बीमा इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि हमें खुद नहीं पता होता है कि कब हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाए और हम मुश्किल में पड़ जाएं।

2. हेल्थ चेक-अप
अगर आप ने बीमा करवा लिया है तो अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित तौर पर चेक-अप के लिए जाना चाहिए। इसके कई फायदे हैं। नियमित चेक-अप से आपके जीवनकाल में तो वृद्धि होती ही है, साथ ही यह स्वास्थ्य को बिगड़ने से भी बचाता है।

3. फल
फलों के कई फायदे हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और स्वास्थ्य भी बनता है। तो नियमित रूप से फल खाना बिल्कुल न भूलें। और तो और, इसमें पैसे भी आड़े नहीं आती। केला काफी सस्ते दामों पर उपलब्ध हो जाता है। हर दिन एक केला खाना खाने से भी शरीर को काफी फायदा पहुंचता है।

4. पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट
कार्बोहाइड्रेट शरीर में ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत है। साथ ही इससे फायबर और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं जो कैंसर, मधुमय और हृदय से संबंधित बिमारियों की संभावना को कम कर देता है। हमें अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही सब्जी, दाल और बीन का भी नियमित सेवन करना चाहिए।

5. पोषणयुक्त नाश्ता
हर दिन पोषणयुक्त नाश्ता करना चाहिए। देखा जाए तो यह अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। पोषक नाश्ते से शरीर को ऊर्जा मिलती है और इससे कार्य क्षमता भी बढ़ जाती है। एक ओर जहां इससे शरीर का वजन संतुलित रहता है, वहीं यह हमें अधिक खाने से भी बचाता है।

6. अच्छे तेल का प्रयोग करें
जैतून, नारियर और सरसों जैसे अच्छे तेल का ही प्रयोग करें। जहां तक हो सके रिफाईंड तेल के उपयोग से बचना चाहिए। दरअसल अच्छे भोजन का आधार अच्छा तेल ही है।

7. दांतों का रखें खास ध्यान
टूथ ब्रस, टंग क्लीनर और मुंह की सफाई से संबंधित अन्य सामग्री को नियमित रूप से बदलना चाहिए। जब एक टूथ ब्रस का प्रयोग लंबे समय तक किया जाता है, तो इससे दांतों की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। इसके अलावा दंत धागा और टूथपेस्ट की गुणवत्ता पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए।

8. यूवी सनग्लासेस
एक अच्छे दर्जे का सनग्लास जरूर खरीदें। यह न सिर्फ फैशन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सूर्य की रोशनी से आंखों को भी सुरक्षित रखता है।

9. अच्छा गद्दा
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। जहां तक हो सके सोने के लिए अच्छे गद्दे का प्रयोग करें। इससे न सिर्फ नींद अच्छी आती है, बल्कि पीठ दर्द की शिकायत भी नहीं होती है।

10. सनस्क्रीन
सनस्क्रीन के इस्तेमाल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे बाहर घूमते समय आपकी त्वाचा सुरक्षित रहेगी। ऐसे सनस्क्रीन खरीदें जो कम से 15 एसपीएफ का हो।

11. व्यायाम की चटाई खरीदें
एक व्यायाम की चटाई अवश्य खरीदें। इसपर आप योगा तो करेंगे ही, साथ ही आप अपने नियमित व्यायाम के अलावा स्ट्रेचिंग भी कर सकेंगे।

12. स्पा में जाएं
कभी-कभी आप स्पा में भी जाएं या फिर अपने बॉडी का अच्छे से मसाज कराएं। अच्छे बॉडी मसाज से तनाव कम होता है और पीठ व गर्दन की दर्द से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

13. घर में व्यायाम करने के सामान खरीदें
हम अक्सर सुनते हैं कि हर दिन 30 मिनट व्यायाम करने से भी जीवन पर बड़ा साकारात्मक असर पड़ता है। अगर आप व्यायाम के लिए घर से बाहर नहीं जाना चाहते तो व्यायाम से संबंधित कुछ आधारभूत चीजें खरीद कर घर पर ही रख लें। यदि आप कूदने वाली रस्सी भी खरीदते हैं तो भी इससे काफी फायदा होगा।

14. सैर पर जाएं
काम का तनाव तो होता ही है। अगर आप भी पूरे सप्ताह काम करके थक गए हैं, तो सप्ताहांत में कहीं घूमने जाएं। इससे आप ताजगी महसूस करेंगे।

15. स्वस्थ्य आहार
स्वस्थ्य आहार लें, यानी जिसमें अच्छी मात्रा में पोषक तत्व हों। साथ ही अपने आहार में ताजी सब्जी और प्रोटीन का भी ध्यान रखना चाहिए।

16. ऑर्गेनिक फूड लें
जहां तक संभव हो सके संसाधित खाद्य पदार्थ की जगह असंसाधित खाद्य पदार्थ का चुनाव करें। ध्यान रहे अस्वस्थ संसाधित खाद्य पदार्थ से मोटापा बढ़ता है।

17. आहार में सप्लीमेंट्स भी लें
अगर आप को लगता है कि आप जो आहार ले रहे हैं, उससे आपको पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल रहा तो सप्लीमेंट्स के लिए डॉक्टर से सलाह लें। कभी भी खुद डॉक्टर न बनें।

18. स्वीमिंग क्लॉस ज्वाइन करें
व्यायाम में स्वीमिंग को काफी अच्छा माना जाता है। सप्ताह में कम से कम तीन बार स्वीमिंग करने से मसल्स को तो फायदा पहुंचता ही है, साथ ही शरीर में मजबूती और लचीलापन भी आता है।

19. अच्छे उत्पाद का प्रयोग करें
यह संभव है कि उत्पाद में जिस रसायन का प्रयोग किया गया है, उससे आपके स्किन का पीएच बैलेंस खराब हो जाए। इसलिए अच्छे स्किन के लिए हमेशा विश्वसनीय और महंगे उत्पाद ही खरीदना चाहिए।

20. बादाम और ड्राई फ्रुट का सेवन करें
अल्पाहार के रूप में प्रतिदिन बादाम और अखरोट का सेवन करें। इसमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications