Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
ब्रेन स्ट्रोक के 8 चेतावनी संकेत
रक्त संचार में बाधा के कारण मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में क्षरण होने के कारण स्ट्रोक होता है। ऐसा या तो किसी बाधा के कारण इश्चेमिया (रक्त संचार में कमी) या फिर हेमरेज (रक्तस्राव) के कारण होता है। हलाँकि सामान्य व्यक्ति को स्ट्रोक के बारे में पता नहीं होता, इसके क्या प्रभाव होते हैं, इसके होने पर तुरन्त क्या करना चाहिये और स्ट्रोक के मरीज का इलाज कैसे हो नहीं पता होता। मस्तिष्क कोशिकाओं की सुचारू प्रक्रिया के लिए उनमें रक्त के जरिये ऑक्सीजन तथा अन्य पोषक तत्वों का निरंतर पहुंचना जरूरी होता है।
मस्तिष्क की लाखों कोशिकाओं की इस जरूरत को पूरा करने के लिए रक्त नलिकाओं के जरिये लगातार रक्त प्रवाहित होता रहता है। यह आपूर्ति जब बाधित हो जाती है तो इसके परिणामस्वरूप मस्तिष्क आघात होता है और मस्तिष्क की कोशिकाएं मृतप्राय होने लगती हैं। मधुमेह और तनाव, धूम्रपान, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर और हृदय रोग स्ट्रोक के लिये प्रमुख खतरे हो सकते हैं।

1- चेहरे का झुकना
अगर मरीज का चेहरा एक तरफ झुक जाये या उसे चेहरे के एक तरफ सुन्न होने का अहसास हो, तो तुरन्त सहायता के लिये पुकारें। इस दौरान आप उसे हँसने के लिये कहें, यदि वह ऐसा न कर सके तो तुरन्त अस्पताल ले जायें।
2- बाँह में कमजोरी
स्ट्रोक के मरीज को एक या दोनों बाँहों में सुन्न होने या कमजोरी का अहसास होगा। आप मरीज को हाथ उठाने के लिये कहें, स्ट्रोक के मरीज में हाथ नीचे गिर जायेगा।
3- बोलने में परेशानी
स्ट्रोक के दौरान मरीज अस्पष्ट बोलते हैं। उनसे सामान्य सवाल करें, सामान्यतः वे प्रश्नों का सही जवाब नहीं दे पायेंगे। स्ट्रोक की पुष्टि के लिये सवालों को दोहरायें।
4- सन्तुलन खोना
स्ट्रोक के मरीज को अपना शरीर सन्तुलित करने में परेशानी होती है, उसे चलने में परेशानी या फिर सामन्जस्य की कमी हो सकती है।
5- जोरदार सिरदर्द
अगर सिर में बिना किसी कारण के जोरदार सिरदर्द हो तो यह सामान्यतः हेमरेज (रक्तस्राव) के कारण स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।
6- थोड़े समय के लिया यादाश्त का जाना
मरीज की यादाश्त जा सकती है। बहुत थोड़े समय के लिये कुछ याद आना मुश्किल हो सकता है।
7- कई बार आँखों के सामने अँधेरा छा जाना या दिखाई न देना
अचानक आँखों के सामने अँधेरा छा जाना या फिर देखने में समस्या होना भी ब्रेन स्ट्रोक के संकेत हैं।
8- चक्कर आना या असन्तुलन
ब्रेन स्ट्रोक के कारण असन्तुलन हो जाता है। बिना किसी कारण के अचानक सन्तुलन का खो देना भी संकेत हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
