Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा शराब पीते हैं तो उठाएं ये जोखिम
अगर आप किसी भी शराबी से ये पूछे कि वह कितनी शराब पी जाता है तो वह यही बोलेगा कि वह बहुत ही सीमित मात्रा में शराब पीता है और वह शराबी नहीं है। चलिये हम मान लेते हैं कि वह शराबी नहीं है मगर सीमित मात्रा में भी शराब पीने से स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचता है। शराब पीने से हमारे शरीर को कई हानियां पहुंचती हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। मगर वे यह नहीं जानते कि उन्हें क्या क्या बीमारी हो सकती है।
MUST CLISCK: शराब पीने से पहले क्या खाएं?
शराब शुरु करने से तुरंत बीमारी पैदा नहीं होती मगर उम्र के साथ साथ शराब का सेवन कम कर देना चाहिये। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हाई ब्लड प्रेशर, दिल, लीवर, मोटापा और गठिया जैसी परेशानी पैदा करने वाली बीमारी पैदा हो जाएंगी जिनसे मुक्ती पाना बड़ा ही मुश्किल होगा।
शराब के अत्यधिक सेवन से कई जानलेवा बीमारियां जैसे, लीवर सीरोसिस और अग्न्याशय का नुकसान संभव है। यह बहुत ही आम सी बीमारियां हैं जो ज्यादा शराब पीने वालों को हो जाती है। तो चलिये हम यह जानते हैं कि अत्यधिक शराब के सेवन से कौन-कौन सी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं।

लीवर सिरोसिस
शराब लीवर के लिये जहर के समान है, यह लीवर के ऊतकों पर घाव पैदा करती है। इससे लीवर ऐसा खराब हो जाता है कि वह काम करना ही बंद कर देता है।

हाई बीपी
ज्यादा शराब पीने से बी पी बहुत ज्यादा हाई हो जाता है।

मोटापा
शराब और बीयर आपको मोटा बना सकते हैं। अगर आप डायटिंग कर रहे हैं और शराब भी पीते हैं तो आप कभी पतले नहीं हो सकते। मोटापा ही कई बीमारी की शुरुआत होती है, यह याद रखिये।

दिल की बीमारी
यदि आपका ब्लड प्रेशर हमेशा उच्च रहता है तो जाहिर सी बात है कि आपको दिल की बीमारी हो सकती है। शराबी लोगों को दिल की बीमारी होने की संभावना ज्यादा रहती है।

अवसाद
मुर्गी पहले आई या अंडा, इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है। इसी तरह से हम यह नहीं कह सकते कि तनाव में आ कर शराब पिया जाता है या फिर शराब पीने के बाद तनाव पैदा हो जाता है।

एनीमिया
जब आप शराब पीते हैं तो खून ठीक प्रकार से ऑक्सीजन को अंगो तक नहीं पहुंचा पाता। इस तरह का एनीमिया बड़ा ही खतरनाक होता है जिसमें आप बिना काम किये हुए ही बुरी तरह से थक जाते हैं और हांफने लगते हैं।

गठिया
गठिया रोग हड्डियों में यूरिक एसिड जमा हो जाने से होता है तो, यदि आप ज्यादा शराब पीते हैं तो गठिया का दर्द बहुत भयंकर हो सकता है।

अग्न्याशय नुकसान
शराब पीने से अग्न्याशय में सूजन आ जाती है और फिर वह ठीक प्रकार से पाचन क्रिया नहीं कर पाता। इस बीमारी को बहुत ही मुश्किल से ठीक किया जा सकता है, कई केस में तो व्यक्ति की जान तक चली जाती है।

तंत्रिका क्षति
ज्यादा शराब पीने से शरीर की तंत्रिकाओं कि जान खत्म हो जाती है, उन्हें किसी भी तरह कि चुभन का एहसास नहीं होता। साथ ही कई घंटो के लिये शरीर सुन्न हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
