Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सर्दियों में गुणकारी है दालचीनी
स्वाद और सुगंध से भरपूर दालचीनी को मसालों में अहम स्थान दिया गया है। यह श्रीलंका एवं दक्षिण भारत में बहुतायत में मिलता है। यह एक वृक्ष की छाल होती है। यह गरम मसाला तो है ही यह पाचन, वातहर, स्तंभण, गर्भाशय उत्तेजक, गर्भाशय संकोचक एवं शरीर उत्तेजक है। चाय, काफी में दालचीनी डालकर पीने से स्वादिष्ट हो जाती है तथा जुकाम भी ठीक हो जाता है। इसे मैक्सिको में चॉकलेट बनाने की विधि में भी प्रयोग किया जाता है। आइये जानते हैं दालचीनी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में-
दालचीनी के फायदे -

- दालचीनी का उपयोग मधुमेह में काफी लाभप्रद है। भोजन में दालचीनी पाउडर का 1 चम्मच रक्त में शर्करा का स्तर कम करता है। इसके प्रयोग से टाइप टू डायबीटिज में रक्त शर्करा 18 से 24 फीसदी तक कम हो सकती है।
- दालचीनी गर्म होती है, इसलिये जाडे़ के दिनों में इसके प्रयोग से सर्दी, खांसी जुखाम से राहत मिलती है।
- जोड़ों के दर्द में रोज सुबह आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को एक बडे़ चम्मच शहद में मिला कर सेवन किया जाए तो बहुत जल्द लाभ होता है।
- यह पाचक रसों के स्त्राव को भी उत्तेजित करती है। दांतों की समस्याओं को दूर करने में भी यह उपयोगी है।
- कब्ज होने पर 1 ग्राम दालचीनी और 5 ग्राम छोटी हरड़ का चूर्ण मिला कर रात्रि में लें।
- दांत में कीड़ा लगने, दर्द होने पर दालचीनी के तिेल में भीगी रूई का फाहा लगाने से आराम आता है।
- दालचीनी को पानी में उबाल कर शहद मिला कर सुबह पीने से मोटापे से छुटकारा मिलता है।
- हृदय रोगियों को चाहिये कि रोटी और ब्रेड पर शहद और दालचीनी लगाकर खाएं। प्रतिदिन ऐसा करने से रक्तवाहिनियों में चर्बी नहीं जमती।
- दो चम्मच शहद और दालचीनी का पाउडर गर्म पानी में मिला कर पीने से कुछ ही समय में कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। इस घोल को दिन में दो से तीन बार पीजिये।
- दालचीनी के तेल की कुछ बूंदें कान में डालने से कम सुनाई देने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- दालचीनी मैंगनीज का भंडार है। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसलिये बच्चों , महिलाओं, मानसिक श्रम करने वालों को ब्रेड पर मक्खन या शहद के साथ आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर लगा कर सुबह शाम लेना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications