Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अस्थमा को कंट्रोल करे ये खाघ पदार्थ
आज कल अस्थमा यानी की दमा एक आम समस्या बनती जा रही है। दमा न केवल बडे़ बूढो को ही होता है बल्कि शिशुओं और छोटे बच्चों को भी होता है। यह कभी कभी जेनिटिक भी होता है। दमा के दौरे के दौरान सूजन के कारण वायु-मार्ग संकरा तथा मांस- पेशियों में जकडन आ जाती है। हवा का प्रवाह बंद हो जाने से श्लेष्ण उस संकरे वायु- मार्ग में पैदा हो जाता है। दमा के दौरे से फेफड़ों के बड़े वायु-मार्ग प्रभावित होते हैं जिसे ब्रोची(वायु प्रणाली के दो प्रधान कोष्ठों में से एक ) कहते हैं और फेफड़ों कहते वायु-मार्ग ब्रोंकिओल्स कहा जाता है। दमा का इलाज सूजन की रोकथाम और मांस-पेशियों को आराम देने पर ही केन्द्रित रहता है ।
दमा कई कारणों से हो सकता है। अनेक लोगों में यह एलर्जी मौसम, खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ इत्र, परफ्यूम जैसी खुशबू और कुछ अन्य प्रकार के पदार्थों से हो सकता हैं; कुछ लोग रुई के बारीक रेशे, आटे की धूल, कागज की धूल, कुछ फूलों के पराग, पशुओं के बाल, फफूँद और कॉकरोज जैसे कीड़े के प्रति एलर्जित होते हैं। जिन खाद्य पदार्थों से आमतौर पर एलर्जी होती है उनमें गेहूँ, आटा दूध, चॉकलेट, बींस की फलियाँ, आलू, सूअर और गाय का मांस इत्यादि शामिल हैं।
दमा को ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है, ताकि दमे से पीड़ित व्यक्ति सामान्य जीवन व्यतीत कर सके। आज हम आपको 10 ऐसे खाघ पदार्थ बताएंगे जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और दमा को कंट्रोल कर सकते हैं। यकीन मानिये इससे आपको बहुत लाभ होगा।

गाजर
इसमें विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह अस्थमा के लिये तो अच्छा है ही साथ में यह त्वचा और पूरे स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा माना जाता है।

मछली का तेल
इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि सांस के रोगियों के लिये अच्छा होता है। अस्थमा रोगियों को अच्छी प्रकार की मछली खानी चाहिये।

लाल शिमला मिर्च
इसमें विटामिन सी होता है जो कि रेस्पिरेट्री ऑर्गन की सूजन को कम करता है।

डेयरी उत्पाद
जिन्हें अस्थमा होता है उनके अन्दर विटामिन डी की कमी होती है। तो ऐसे में आपको खूब सारा डेयरी उत्पाद खाना चाहिये।

करेले का जूस
यह मधुमेह तथा अस्थमा रोगियों के लिये अच्छा होता है। इसे रोज पियें।

गोभी
इसमे विटामिन, प्रोटीन और मिनरल होते हैं जो कि शरीर के लिये बहुत आवश्यक है।

संतरा
इसमें विटामिन सी होता है जो कि सूजन को कम करता है।

पालक
अगर आपको अस्थमा है तो आपको पालक खानी चाहिये क्योंकि यह शरीर को जरुरी पोषण पहुंचाता है।

अमरूद
यह सूजन को कम करता है इसलिये यह अच्छा है।

मिर्च
यह सांस को रोकने वाले म्यूकस को साफ करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि सूजन से लड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
