Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
सुबह उठते ही क्या करें?
ऐसा बोला जाता है कि सुबह उठना बहुत अच्छी आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठते ही हमें एक स्वस्थ्य आदत भी अपनानी चाहिये और उसे अपनी जिंदगी में उतार लेनी चाहिये। आयुर्वेद के हिसाब से भी हमें रोज 6 बजे से पहले-पहले ही उठ जाना चाहिये। साथ ही देर रात तक सोने के बाद जब आप सुबह देर से उठते हैं तो भी आपका पूरा दिन आलस से भर जाता है।
सुबह व्यायाम न करना, उठते ही चाय या कॉफी पीना और सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ देना आदि बहुत ही हानिकारक आदत है। अगर आपको स्वस्थ्य रहना है तो सुबह उठते ही कुछ हेल्दी आदत अपनाइये। आप सुबह उठते ही क्या खाते हैं और क्या करते हैं, यह सब आपकी हेल्दी आदतों में शामिल हो जाती है। यहां पर अच्छी अदातों की लिस्ट दी हुई है जो कि आपको रोज सुबह जरुर से जरुर करनी चाहिये।

सुबह जल्दी उठिये
अगर आपको अपनी सुबह अच्छी बनानी है तो सबसे पहले सुबह जल्दी उठने की आदत डालिीये। अगर आप ऑफिस जाने से केवल 15 मिनट पहले उठेगें तो आपका कभी कुछ नहीं हो पाएगा।

पानी पीजिये
एक साधारण सा आदमी रात में 6 से 8 घंटे सोता है, जिस दौरान बीच में वह पानी नहीं पीता। लंबे अंतराल के बाद जब आप सुबह उठते हैं तब आपका पहला काम पानी पीना होना चाहिये। इससे शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।

योगा कीजिये
सुबह योगा करने से आप ना केवल फिट रहेंगे बल्कि मोटापा भी घटेगा। यदि आप मात्र मेडिटेशन या लंबी सांस खींचने वाला आसन ही कर लेते हैं तो भी आपके शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी।

गरम पानी, नींबू और शहद पीजिये
अगर सुबह आपका पेट साफ नहीं होता तो, गरम पानी में नींबू और 1 चम्मच शहद डाल कर पीजिये। इससे मोटापा भी घटेगा।

जॉगिंग करने जाइये
सुबह के समय एरोबिक्स एक्सरसाइज, वॉक, दौड़ या जॉगिंग करने निकल जाया करें।

सुबह स्नान करें
अपने आलस को मिटाने तथा फ्रेश फील करने के लिये सुबह ही स्नान करें। आप बाद में भी नहा सकती हैं लेकिन जो बात सुबह के समय होती है वह बात कभी और नहीं होती।

टी/कॉफी की जगह पर जूस पीजिये
अपने दिन की शुरुआत कभी भी चाय और कॉफी से नहीं करनी चाहिये। यह आपके दिमाग को तो एक्टिव कर देगा लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचाएगा। कॉफी की जगह पर सिट्रस जूस पीजिये।

भारी ब्रेकफास्ट कीजिये
कभी भी अपना ब्रेकफास्ट न छोड़े। नाश्ता हमेशा पेट भर कर करना चाहिये। ओट्स, सैंडविच, कार्नफ्लेक्स को फल आदि के साथ खाना चाहिये। साथ हमें अंडा खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
