Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
हॉलिडे सीजन में वजन कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके
होलीडे सीजन चल रहा है। ऐसे में आप जरूर अपने दोस्तों या परिवार के साथ खुश रहने और मौज मस्ती करने की योजना बना रहे होंगे। मुझे यकीन है कि आप इस दौरान खानपान के मामले में समझौता करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं होंगे। साल भर आपने अपने आप को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज की होंगी और खानपान पर नियंत्रण रखा होगा। पर भला ठंड के समय छुट्टियों के दिन में आप पार्टी में खाने का कोई मौका चूकना चाहेंगे क्या? विंटर होलीडे साल का सबसे शानदार समय होता है, पर डाइटर्स के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं। क्योंकि खानपान में लापरवाही से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है। इस समय आप क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी जरूर मनाएंगे। पर इस दौरान लजीज खाने की लालच से आप शयद ही बच पाएं। तो फिर आप छुट्टी के इन दिनों में वजन को बढ़ने से कैसे रोकेंगे? इसका एक ही रास्ता है कि आप खानपान पर संयम रखें।
मोटापा बढ़ाने वाले खाने से दूर रहकर आप वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताते हैं, जिससे आप आपने वजन को नियंत्रण में रख सकेंगे।

अपने वजन पर नजर बनाए रखें
अगर आप डाइट पर हैं, तो किसी पार्टी में न जाएं। वजन कम करने के लिए आपको ज्यादा खाने के लालच से बचना होगा। अगर आप अपने वजन को बरकरार रखना चाहते हैं या कम करना चाहते हैं, तो स्वस्थ अल्पाहार के साथ अच्छी योजना की जरूरत पड़ेगी।

अपने ध्यान को बांटें
होलीडे सीजन का मतलब भोजन और शराब नहीं होता है। इसका मतलब होता है दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना। आप स्वस्थ खानपान को त्यागे बिना भी मस्ती कर सकते हैं। फिर भी अगर आपने रात में ज्यादा कैलोरी वाला भोजन कर लिया हो तो दिन में इसकी भरपाई करने की कोशिश करें।

एक्टिव रहें
होलीडे सीजन में आप बिना फिजिकल एक्टीविटी के वजन पर नियंत्रण नहीं रख सकते हैं। छुट्टी के समय में आप पूरे दिन व्यस्त रहते रहते हैं, जिससे आप खुद को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि आप जिम या योगा क्लास नहीं जा पाते हों। पर अगर आप अपना फिटनेस लेवल बरकरार रखना चाहते हैं, तो आपको तेज वाकिंग करनी चाहिए। सिर्फ 15-20 मिनट वॉकिंग से भी आप खुद को फिट रख सकते हैं।

खाने से पहले करें मुआइना
किसी पार्टी में आप मीठे और नमकीन स्नैक्स से अपना हेल्थ बिल्कुल भी बरबाद न करें। खाने से पहले बुफे की अच्छे से जांच कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आप उन फैटी फूड का भी सेवन कर लें, जिससे आपको बचना चाहिए। वजन को कम करने के लिए आपको अपने खाने का सोच समझ कर चुनाव करना चाहिए। जहां तक हो सके कम से कम खाना चाहिए। सबसे अच्छा यह होगा कि आप ताजा फल और सब्जियां खाएं।

प्लेट में सारे व्यंजन न परोसें
अगर आप अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो मेजबान को खुश करने के लिए आप कभी भी प्लेट में सारे व्यंजन थोड़ा-थोड़ा न लें। साथ ही मेजबान की प्रशंसा पाने के लिए आप प्लेट के भोजन को ठीक से चट करने की कोशिश न करें।

न कहें
अगर आप चतुराई से अपने मेजबान को न कहते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। विनम्रता के साथ कहें कि खाना बहुत ही अच्छा बना है, पर मेरा पेट भर चुका है।

इमोशनल सपोर्ट हासिल करें
वजन को नियंत्रण में रखने के लिए जरूरी है कि आप कम खाएं, पर इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। अपने दोस्तों से खुद को मोटिवेट करने और इमोशनल सपोर्ट देने के लिए कहें। वजन बढ़ने से रोकने के लिए जागरुकता और ढृढ़ संकल्प की जरूरत होती है।

फिजी ड्रिंक्स से बनाएं दूरी
फिजी ड्रिंक से ब्लोटिंग की समस्या आ सकती है। इसमें पाए जाने वाले कार्बनडाइऑक्साइड से पेट में ज्यादा गैस बनता है।



Click it and Unblock the Notifications
