Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
कैसे रहें हमेशा चुस्त-दुरुस्त और हेल्दी
क्या आप बेहतर रूप से स्वस्थ होना चाहते हैं? आज कल हर कोई स्वस्थ्य रहना चाहता है मगर काम का इतना बोझ और हमारी खराब दिनचर्या ने हमें अपना गुलाम बना रखा है। आज कल बच्चों को इतनी बीमारियां होने लगी हैं उतनी तो शयद बूढों को भी नहीं होती होगी। अगर आप स्वस्थ्य दिनचर्या अपनाएंगे तो आपकी लाइफ जरुर बदल जाएगी।
लाइफ को अगर सुंदर बनाना है तो इसे केवल साधारण क्रमिक बदलावों से हासिल किया जा सकता है। इस लेख में सुझाये गये उपायों को अपनाने पर आपको कई फायदे हो सकते हैं जैसे कि कई प्रकार के कैंसर और बीमारियों को कम कर सकते हैं, सम्भवतः एक चुस्त और छरहरा शरीर, और लम्बा तथा खुशहाल जीवन प्राप्त करने के लिये इन सुझावों को अपनाइये।

1. खूब सोयें
शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिये आपको प्रतिदिन 8-10 घण्टे अवश्य सोना चाहिये। इसप्रकार आप जागृत और चौकन्ने रहेंगें जिससे आपको कैफीन और शर्करा युक्त पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना पड़ेगा।

2. खूब मुस्कुराइये और हँसिये
मुस्कुराने से आपका चेहरा काँतिमय और जवान दिखता है। वैज्ञानिकों द्वारा अब यह प्रमाणित किया जा चुका है कि ज्यादा हँसने से आप बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं।

3.मन को शांत रखें
किसी भी बात को बहुत गम्भीरता से न लें! आराम से लेट कर खुले दिमाग से नये आयामों के बारे में सोचें। उदाहरण के लिये नई संस्कृतियों के बारे में।

4. खूब फल और सब्जियाँ खाएं
ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें। फल और सब्जियाँ सन्तुलित आहार के आवश्यक अवयव हैं। इनका सेवन लगभग 5-9 बार में करें।

5.खूब पानी पियें
दिन भर की भाग-दौड़ में पानी बहुत महत्वपूर्ण है। आप प्रतिदिन लगभग 8 गिलास पानी पीने का प्रयास करें। यह आपमें लगातार काम करने के लिये नई स्फूर्ति का संचार करता है। आवश्यकता से कम पानी पीने पर दर्द, सिरदर्द और पानी की कमी की शिकायत रहती है। पानी पर्याप्त मात्रा में पीने से आप स्वस्थ रहेंगें।

6.पर्याप्त व्यायाम करें।
यह सुबह उठने से लेकर जिम जाने तक यह माँसपेशियों को चुस्त-दुरुस्त रखने और संकुचनशील रखने में सहायक होता है। यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करेंगें तो आप का शरीर लचीला और फुर्तीला बना रहेगा। यह आपको लम्बे समय तक ताकत प्रदान करता है।

7.निरन्तर दौड़ें
इसका यह मतलब नहीं है कि आप प्रतिदिन 5 मील दौड़ लगायें बल्कि मात्र 10 मिनट की ही सामान्य रफ्तार की दौड़ आपके शरीर को गठीला बनाये रखने में सहायक है। सप्ताह में 2 बार केवल 10 मिनट के लिये दौड़ लगाने का प्रयास करें। यह आपके माँसपेशियों को मजबूत और फुर्तीला बनाये रखेगा। लगातार एक घण्टे कभी न दौड़े और अचानक रूक कर सोफे पर बैठ कर एक और घण्टे के लिये आराम न करें। यह प्रक्रिया बहुत ही असहनीय जकड़न उत्पन्न कर देती है जिससे कि अगले दिन चलने पर भी दर्द होगा। दौड़ते-दौड़ते अपनी रफ्तार को कम करें और चहलकदमी पर खत्म करें और साथ में गहरी साँसें लेते रहें। दौड़ने से आपको जिम कक्षाओं में अव्वल नम्बर हासिल होंगें।

8.किसी लक्ष्य को पूरा करें
इससे आपको जीत का अहसास होगा! कोई गाना गाने या फिर अपनी प्रतिभाओं से लोगों को आश्चर्यचकित करने का अहसास अद्भुत होता है।

9.कुछ ऐसा करें जो आपको प्रिय हो
पालतू जानवरों के साथ खेलें, तैराकी करें या ट्रैम्पोलीन पर कूदें! अपने प्रिय कार्यों को करने से आपका मूड अच्छा होगा और आप खुश रहेंगें। यदि स्कूल में आपका बुरा दिन बीता हो तो साइकिल की सवारी करें और अपने गुस्से को बाहर निकालें। यह प्रकिया न ही केवल मजेदार है बल्कि थोड़ी देर के लिये आप अपने आप में खो जायेंगें। चाहें तो इसका अनुभव करें।

10.अपने बारे में अच्छा महसूस करें
किसी काम को आप से बेहतर करने वाला कोई अवश्य होगा इसलिये किसी से भी अपनी तुलना न करें! अपनी अच्छाइयों की पहचान करें और अपनी प्रतिभा का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
