Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
पुरुषों की नाक महिलाओं से लंबी क्यूं?
(आईएएनएस)| समाज में नाक ऊंची होने की कहावतें तो आपने जरूर सुनी होंगी, और यह भी मानते होंगे कि अक्सर पुरुषों की ही नाक को खतरा होता है। लेकिन विज्ञान ने भी अब इस तथ्य को मान लिया है कि पुरुषों की नाक महिलाओं की नाक से बड़ी होती है।
अमेरिका के आयोवा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मानव नाक पर अपने ताजा अध्ययन में इस बात का खुलासा किया है। लेकिन सच्चाई यह भी है कि शोधकर्ताओं ने इसका संबंध मान-सम्मान से जोड़कर एकदम नहीं बताया है।
इस शोध में पाया गया कि महिलाओं की नाक पुरुषों की नाक के मुकाबले औसतन 10 प्रतिशत छोटी होती है। हालांकि यह शोध विशेष तौर पर यूरोपीय नागरिकों के लिए किया गया है, और इसके परिणाम यूरोपीय नागरिकों पर ही लागू होते हैं।

शोधकर्ताओं के मुताबिक पुरुषों के शरीर में पतली मांसपेशियां अधिक होती हैं, जिसके कारण मांसपेशियों के उत्तकों के विकास के लिए अधिक ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इसीलिए पुरुषों की नाक बड़ी होती है, क्योंकि बड़ी नाक का मतलब है श्वसन के जरिए अधिक से अधिक ऑक्सिजन का रक्त के जरिए मांसपेशियों तक पहुंचना।
शोध में यह तथ्य भी उभरकर आया कि पुरुष और महिलाओं के नाक में यह अंतर 11 वर्ष की आयु में स्पष्ट होना शुरू हो जाता है। अमूमन यह अवस्था तरुणावस्था में प्रवेश करने की होती है। शारीरिक रूप से स्वस्थ पुरुषों में इस दौरान पतली मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है, जबकि महिलाओं में मोटी मांसपेशियों का विकास होता है।
इससे पहले हुए शोध बताते हैं कि पुरुष अपने शरीर का 95 प्रतिशत वजन तरुणाई के दौरान ही प्राप्त करते हैं, जबकि महिलाएं इस दौरान अपने वजन का 85 प्रतिशत हिस्सा विकसित करती हैं।
विज्ञान शोधों की पत्रिका 'अमेरिकी जर्नल ऑफ फीजिकल एंथ्रोपोलॉजी' में प्रकाशित शोध के मुख्य लेखक एवं यूआई दंत चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्रवक्ता नैथन हॉल्टन के अनुसार, "शरीर और नाक के आकार के बीच संबंध पर साहित्य में पहले ही चर्चा हुई है। लेकिन यह अपने आप में पहला शोध है, जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों में उनके शरीर के आकार के साथ उनकी नाक के आकार के बीच संबंध की पड़ताल की गई है।"
इस शोध के लिए हॉल्टन और उनकी टीम ने आयोवा विश्वविद्यालय की फेसियल ग्रोथ स्टडी में अध्ययनरत यूरोपीय मूल के तीन से 20 वर्ष की आयुवर्ग के 38 विद्यार्थियों को अपने अध्ययन में शामिल किया। शोध में शामिल किए गए प्रत्येक व्यक्ति के आंतरिक और बाह्य अंगों का लगातार मापन किया जाता रहा।
शोधकर्ताओं ने पाया कि 11 वर्ष की अवस्था से पहले तक लड़के और लड़कियों की नाक का आकार एक था। लेकिन तरुणाई के साथ-साथ उनके नाक के आकार में अंतर आता गया। हाल्टन ने अपने शोध में कहा है, "यहां तक कि यदि पुरुष और महिला के शरीर का आकार एक ही हो, फिर भी पुरुष की नाक महिला की नाक से बड़ी होती है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
