Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि
ब्रेन ट्यूमर का पता लगाने के लक्षण
दिमाग की गिल्टी यानी की ब्रेन ट्यूमर के लक्षण तब दिख सकते हैं जब उसके द्वारा ली गई जगह दिमाग पर दबाव डालना शुरू करती है या फिर वह जिस क्षेत्र में पनप रहा हो वहां के कार्य करने की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर रहा हो। समय रहते इसका उचित इलाज नहीं कराया गया तो यह जानलेवा साबित होता है।ब्रेन ट्यूमर 3 से 12 या 15 वर्ष की आयु में अथवा 50 वर्ष की आयु के बाद होता है। यह रोग पुरुष या महिलाएँ किसी को भी हो सकता है।
यह रोग विशेष प्रकार के विषाणु के संक्रमण से हो सकता है या प्रदूषित पदार्थों का श्वसन क्रिया के साथ प्रवेश करना रोग की उत्पत्ति का कारण हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर के कई लक्षण हैं, जैसे सर में दर्द, उल्टी आना, दौरे पड़ना, सुस्ती लगना, एक आंख में परेशानी, चलने में लड़खड़ाना, चेहरे पर कमज़ोरी, चेहरे के एक भाग से मुस्कुराना या पलक का लटक जाना, ताल मेल में परेशानी या बोलने में दिक्कत आदि होना। आइये जानते हैं इसमें लक्षणों के बारे में-

सर में दर्द
सर में दबाव वाला दर्द प्रायः मंद और लगातार होता है और कभी कभी धमक के साथ होता है। सर में तेज़ दर्द सामान्य नहीं है। यह दर्द तब और बढ़ सकता है जब आप खांसते हैं, छींकते हैं या फिर झुककर कोई मेहनत वाला शारीरिक काम करते हैं। यह सब दिमाग पर दबाव बढ़ाती है। रात को सर दर्द काफी बढ़ सकता है और आपकी नींद भी खुल सकती है।

बीमार लगना और उल्टी आना
अगर दबाव का बढ़ना आपको बीमार करता है तो यह दिन की जगह सुबह के समय काफी ज्यादा बढ़ सकता है। यह तब भी बढ़ सकता है जब आप अचानक से अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। जैसे बैठे या लेटे रहने पर अचानक खड़े हो जाते हैं।

दौरे पड़ना
कुछ लोग मांसपेशियों में ऐंठन महसूस कर सकते हैं जैसे हाथ और पैर में फड़कन या फिर पूरे शरीर में फड़कन। कभी कभी यह बेहोशी की हालत में भी पहुंचा सकता है। दौरे पड़ना एक डरावना अनुभव हो सकता है। अगर आप इससे ग्रसित हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि इसका कारण पता लग सके और इलाज हो सके।

सुस्ती लगना
यह तब होता है जब मस्तिष्क में दबाव बढ़ जाता है। आप यह ध्यान दोगे कि आपको ज़्यादा नींद आ रही है और आप उस समय भी सो जाते हैं जब आप पहले नहीं सोया करते थे।

बुद्धि पर भी असर पड़ सकता है
आपके व्यक्तित्व और बुद्धि पर भी असर पड़ सकता है, चलने में असंतुलन या शरीर के एक भाग में कमज़ोरी, सूंघने की शक्ति कम होना या फिर बोलने में परेशानी भी हो सकती है।

बोलने या शब्द को समझने में कठिनाई
लिखने, पढ़ने या मामूली जोड़ घटाव करने में परेशानी; कुछ गतिविधियों के संचालन में परेशानी; शरीर के एक भाग में कमज़ोरी या सुन्न पड़ जाना।

डर का एहसास होना
दौरे जिनमें विचित्र अनुभूति होती है। डर का एहसास या विचित्र गंध का अनुभव या बेहोश हो जाना; बोलने में परेशानी; स्मरण शक्ति में दिक्कत आना।

एक आंख में परेशानी
एक आँख से देखने में परेशानी जो व्यक्ति को पहले पता नहीं चलता पर जब आँखों की जांच होती है तो समझ में आता है।

गले में अकड़न
ताल मेल में परेशानी; बोलने में दिक्कत; अस्थिरता; आँखों की गति में अस्थिरता जो अपने काबू में नहीं होती; उलटी आना और गले में अकड़न।

चलने में लड़खड़ाना
चलने में लड़खड़ाना, चेहरे पर कमज़ोरी, चेहरे के एक भाग से मुस्कुराना या पलक का लटक जाना; एक चीज़ दो दिखना; बोलने और चीज़ों को घोंटने में परेशानी; उठने के तुरंत बाद उल्टी आना या सर में दर्द होना जो काफी असामान्य है। यह लक्षण धीरे धीरे सामने आ सकते हैं।

शरीर का वजन बढ़ना
पीयूष ग्रंथि कई तरह के रासायनिक तत्व उत्पन्न करती है इसलिए ग्रंथि में गिल्टी से कई और लक्षण जैसे: मासिक धर्म में अनियमितता, शरीर का वजन बढ़ना, सुस्ती, उच्च रक्तचाप, मधुमेह; मनोदशा में बदलाव और हाथ और पैर में सूजन। पीयूष ग्रंथि में गिल्टी की वजह से नस पर दबाव पड़ने से आखों पर दबाव पड़ सकता है और इसके कारण सुरंग दृष्टि हो सकती है।

चेहरे के कुछ भाग में कमज़ोरी
चेहरे के कुछ भाग में कमज़ोरी या फिर शरीर के एक भाग में कमज़ोरी भी ब्रेन ट्यूमर का कारण हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
