Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आया मौसम डीहाइड्रेशन का
गर्मियां अपने पूरे ताप पर हैं और इस समय हीडाइड्रेशन होने के कई चांस बढ जाते हैं। हमारा पूरा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है, अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो डीहाइड्रेशन हो जाएगा। डीहाइड्रेशन से हमारे शरीर में मिनरल, जैसे कि सोडियम और पोटैशिम की कमी हो जाती है जिससे मासपेशियों और नसों की कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है।
आजकल धूप बहुत तेज हो रही है इसलिए अगर आप धूप में ज्यादा निकलेगें तो शरीर में पानी की कमी होगी जिससे आपको डीहाइड्रेशन हो सकता हैगर्मियों में खूब फलों का सेवन करना चाहिये, ये इस मौसम में हमारे शरीर को भरपूर पोषण देते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसमें बहुत से पोषक गुण मौजूद होते हैं इसलिये आम के साथ खीरा, खरबूज, तरबूत, सेब आदि का सेवन करें। आइये जानते हैं कि डीहाइड्रेशन से बचने के लिये क्या-क्या उपाय किये जा सकते हैं।

खूब सारा पानी पिएं
दिन में 2 से 3 लीटर पानी पियें। पानी न पीने से डीहाइड्रेशन हो जाएगा।

ताजे फल खाएं
ताजे फलों में बहुत ज्यादा रस पाया जाता है। ऐसे फल जैसे, सेब, खीरा, ककड़ी आदि खाएं। सेब में 84 प्रतिशत पानी और खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है।

दूसरे पेय पदार्थो का सेवन करें
नारियल पानी, जल जीरा, आम का पना और लेमोनेड आदि का भी सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

पानी पीने का अलार्म सेट करें
अगर आप दिन में कई-कई घंटो पानी पीना भूल जाते हैं, तो अपनी घड़ी में पानी पीने का समय सेट कर लें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

कैफीन का सेवन बंद करें
ऑफिस में ज्यादा कॉफी न पियें। अच्छा होगा कि आप इसकी जगह पर गन्ने का रस या कोई अन्य जूस पी लें। कैफीन कोला और कॉफी में पाया जाता है।

शराब से दूर रहें
गर्मियों में शराब से दूरी बनाएं। ऐसे पेय पदार्थ शरीर से पानी की मात्रा को घटा देते हैं जिससे डीहाइड्रेशन हो जाता है।

बाहर न निकले
गर्मियों में जितना हो सके अपने घर पर ही रहें।

हल्के रंग के कपड़े पहने
इन दिनों जितना हो सके सफेद या हल्के रंग के कपड़े ही पहने। साथ ही कपड़ा कॉटन का होना चाहिये जिससे वह आपका पसीना सोख ले।

खुद को अच्छे से ढंक कर रखें
जब आप बाहर जाएं तो साथ में छाता और स्कार्फ ले कर जाएं। इससे आप सूरज की डायरेक्ट किरणों से बच सकेगीं और सन टैन भी नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
