Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सूर्य नमस्कार करने के 12 फायदे
सूर्य नमस्कार सभी योगासनों में से सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आप चाहे कोई व्ययाम करें या न करें, पर अगर आप दिन में एक बार भी सूर्य नमस्कार कर लेते हैं, तो समझिये आपके सारे रोग एक-एक कर के खतम हो जाएंगे। यह अकेला अभ्यास ही इंसाना को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है।
सूर्य नमस्कार करने के अनगिनत फायदे हैं। सूर्य नमस्कार करने से मोटापा दूर होता है, मन की एकाग्रता बढ़ती है, शरीर में लचीलापन आता है, पेट ठीक रहता है, सुंदरता में निखार आता है तथा शरीर की खराब मुद्रा भी ठीक हो जाती है। सूर्य नमस्कार करते वक्त 12 आसन किये जाते हैं, जिससे शरीर के हर अंग पर असर पड़ता है। सूर्य नमस्कार को सुबह के समय सूरज की ओर मुख कर के ही करना चाहिये क्योंकि सूरज हमें ऊर्जा प्रदान करता है। सूर्य नमस्कार की 12 स्थितियां
आइये जानते हैं कि सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर को कौन सा लाभ पहुंचता है -

लचीलापन आता है
सूर्य नमस्कार करने से शरीर में अकड़न कम हो जाती है और शरीर में लचक पैदा होने लगती है। यह एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है।

वजन कम होता है
सूर्य नमस्कार करने से शरीर के हर भाग पर जोर पड़ता है, जिससे वहां की चर्बी धीरे धीरे गलने लगती है। अगर आप मोटे हैं तो सूर्य नमस्कार रोज करें।

शारीरिक मुद्रा में सुधार
कई लोग झुक कर चलते व बैठते हैं, जिससे उनके शरीर की पूरी बनावट खराब दिखती है। लेनिक सूर्य नमस्कार करने से अंदर से शारीरिक सुधार होने लगता है। इससे शरीर का सारा दर्द भी खतम हो जाता है।

पाचन क्रिया में सुधार
सूर्य नमस्कार करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे खाना पचाने वाला रस ज्यादा मात्रा में निकलता है और पेट में छुपी गैस बाहर निकल जाती है, जिससे पेट हमेशा हल्का बना रहता है।

हड्डियां बनाए मजबूत
सूरज के सामने सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी जाता है, जिससे खूब सारा कैल्शियम हड्डियों दृारा सोख लिया जाता है।

तनाव दूर होता है
सूर्य नमस्कार करते वक्त लंबी सांस भरनी चाहिये, जिससे शरीर रिलैक्स हो जाता है। इसे करने से बेचैनी और तनाव दूर होता है तथा दिमाग शांत होता है।

पाइल्स और कब्ज दूर होता है
आगे की ओर झुकाव करने से कब्ज और पाइल्स की समस्या नहीं होती। यह करने से पेट की पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

अनिंद्रा दूर होती है
लोगों में अनिंद्रा की समस्या आम हो गई है तो ऐसे मे सूर्य नमस्कार जरुर करना चाहिये। इससे शरीर रिलैक्स हो जाता है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है।

ब्लड सर्कुलेशन बढाए
सूर्य नमस्कार करते वक्त आप अपने शरीर के हर हिस्से का प्रयोग करते हैं जिससे आपके शरीर में खून का दौरा तेज हो जाता है। ऐसा होने पर शरीर में पूरे दिन एनर्जी भरी रहती है।

पीरियड्स रेगुलर करे
कई महिलाओं में अनियमित पीरियड्स होते हैं जो कि सूर्य नमस्कार को नियमित रूप से करने से ठीक हो जाता है। यह हार्मोन को भी बैलेंस करता है।

खूबसूरत त्वचा बनाए
इसे नियमित रूप से करने पर शरीर में खून का दौरा तेज होने के साथ पेट भी सही रहता है। साथ ही चेहरे से झुर्रियां मिट जाती हैं।

मन की एकाग्रता बढ़े
योगा करने से आपका शरीर पूरी तरह से फ्री हो जाता है। इसको करने से वात, पित्त और कफ दोष शांत हो जाते हैं। इससे शरीर स्ट्रेस से दूर अध्यात्म की ओर चला जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
