Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
माइग्रेन से राहत दिलाने वाले योग के 8 आसन
योग एक प्राचीन तकनीक है जो श्वसन तकनीकों और मुद्राओं के संयोजन के माध्यम से सम्पूर्ण रुप से जीवन को जीने के लिए प्रोत्साहित करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि माइग्रेन से लड़ने के लिए यह पक्ष प्रभाव से मुक्त विधि है। रोजाना कुछ मिनटों के लिए इन सरल से योग आसनों का अभ्यास आपके शरीर को आगामी माइग्रेन अटैक से लड़ने के लिए तैयार होने में मदद करेंगे:
ध्यान रहे : जब तक आपका डॉक्टर दवाइयों को छोडने की सलाह ना दे आप अपनी चिकित्सा बंद ना करें। योग, माइग्रेन के खिलाफ आपकी प्रतिरोधकता को बेहतर बनाने का एक माध्यम है और इसे दवा के लिए एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पुरुषों के लिये योगा करने का फायदा

1 हस्तपदासन
हस्तपदासन तंत्रिका तंत्र को स्फूर्ति से भर देता है। यह आसन रक्तसंचार को बढ़ाता है तथा मन को शांत करता है।

2 सेतु बांधासन (सेतु मुद्रा)
यह आसन भी आपके रक्तसंचार को नियंत्रित रखने में मदद करता है, सेतु बांधासन आपके मन को शांत, मस्तिष्क को आराम एवं व्यग्रता को कम करता है। इसके अलावा इस आसन को करते समय आपका रक्त मस्तिष्क की ओर बढ़ता है तथा आपको दर्द से राहत पाने में मदद करता है।

3 बालासन
बहुत उपयुक्त माना जाने वाला बाल मुद्रा आसन एक महान स्ट्रेस बस्टर है। इस आसन के दौरान आपके कूल्हों, जांघों, एड़ियों में हलका सा खींचाव महसूस होगा तथा यह आसन मन को शांत और आपको तनाव एवं थकान से मुक्त करता है। बाल मुद्रा आसन तंत्रिका तंत्र को भी शांत करता है व प्रभावी रूप से दर्द को कम करता है।

4 मर्जरियासन (बिल्ली की मुद्रा)
मर्जरियासन रक्तसंचार को सुधारता है, मन को शांत करता है, तनाव को दूर भगाता है तथा आपके श्वसन को बेहतर बनाता है। इस आसन की सबसे अच्छी बात यह है कि यह थकी हुई मांसपेशियों को आराम दिलाता है जोकि दर्द से छुटकारा पाने का एक प्रभावी तरीका है। यहां हम आपको बताएंगे कि मर्जरियासन कैसे करते हैं।

5 पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन मस्तिष्क को शांत करता है, तनाव से राहत दिलाता है तथा सिर दर्द से भी राहत दिलाता है। यहां हम आपको बताएंगे कि पश्चिमोत्तानासन कैसे करते हैं।

6 अधोमुख श्वानासन (पेट के बल लेट कर हाथों से ऊपर की ओर उठें)
अधोमुख श्वानासन मस्तिष्क में रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है अतः सिर दर्द से राहत दिलाता है। यहां हम आपको बताएंगे कि अधोमुख श्वानासन कैसे करते हैं।

7 पद्मासन (कमल मुद्रा)
यह कमल मुद्रा दिमाग को आराम पहुंचा कर व सिर दर्द से राहत दिलाती है। यहां हम आपको बताएंगे कि पद्मासन कैसे करते हैं।

8 शवासन
श्वानासन मन को गहरे ध्यान में ले जा कर शरीर को फिर से स्फूर्ति से भर देता है। अपने दैनिक योग अभ्यास को कुछ मिनटों के लिए इस मुद्रा में लेट कर समाप्त करना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि सही तरीके से श्वानासन कैसे करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
