Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पतली कमर पाने के लिए कुछ टिप्स
क्या आप अपनी बढ़ती कमर से परेशान हैं? और चाहते हैं कि यह 36 से घटकर 24 की हो जाए। तंग कपड़ों में उभर कर दिखने वाली इस मोटी कमर से हर कोई निजात पाना चाहता है। अतः, इसके लिए अब तक आप जिम से लेकर योगा की सभी क्लास में हाज़री लगा चुके होंगे। परंतु, फलस्वरूप कुछ हाथ नहीं लगा होगा।
मोटे होने के लिये नहीं पेट भरने के लिये खाएं
तो क्या हमें हार मानकर इन प्रयासों पर एक पूर्ण विराम लगा देना चाहिए? जी नहीं! बल्कि बैठ-बिठाए कुछ घरेलू उपायों द्वारा इन प्रयासों को जारी रखने की जरुरत है। तो चले देखें!

1 नींबू पानी पिएं
नींबू पानी आपके जिगर की कार्य प्रणाली को सुधारता है तथा इस तरह आपकी कमर के आस पास इकट्ठा हुई चरबी को घटाने में मदद करता है। इसके अलाव, नींबू पानी आपके शरीर में चरबी को घटाने वाले एंजाइम को भी बढ़ाता है।

2 क्रैनबेरी का रस
क्रैनबेरी में भर पूर मात्रा में मेलिक एसिड, साइट्रिक एसिड व क्यूनिक एसिड मौजूद होते हैं जोकि पाचन एंजाइमों के रुप में काम करते हैं। ये एसिड लसीका प्रणाली पर जमा हुई चरबी को हज़म करते हैं जोकि जिगर नहीं कर पाता। अतः, इस तरह क्रैनबेरी का रस आपकी कमर की चौड़ाई को घटाता है। इसलिए हर रोज 100 प्रतिशत शुद्ध क्रैनबेरी का रस पिएं।

3 मछली का तेल पिएं या मछली खाएं
अपने पेट पर जमी चरबी को कम करने के लिए मछली के तेल का सेवन करें। मछली के ओमेगा 3 फैटी एसिड में मौजूद आईकोसिपेंटिनोइक एसिड, डोकोसुहेक्सीनोइक एसिड व लिनोलेनिक एसिड़ पेट की चरबी को घटाने में मदद करते हैं।

4 चिया के बीज
अगर आप शाकाहारी हैं और पेट की चरबी को कम करने के लिए मछली का सेवन नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में ओमेगा - 3 फैटी एसिड की कमी को पूरा करने के लिए चिया के बीजों का सेवन एक सही विकल्प साबित होंगा। वैसे, इन बीजों में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड़ को डीएचए में तबदील करने के लिए आपके शरीर को थोड़ी ज्यादा मुश्कक्त करनी पड़ सकती है। इसके अलावा, चिया के बीज एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन व फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। इस प्रकार इनके सेवन से आपके शरीर में खून बढता है तथा हड्डियां भी मजबूत बनाती हैं। 'द एज़्टेक डाइट' की डाइट किताब के अनुसार, हर रोज 4-8 चम्मच चिया के बीजों को खाने से कम भूख लगती है। बहरहाल, आप हर रोज एक चम्मच चिया के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

अदरक की चाय
वैसे भारतीय व्यंजनों में अदरक का इस्तेमाल नियमित रुप से होता है तथा इसका मुख्य कारण है, इसके खाने से हमारे शरीर में पैदा होने वाली गर्मी। अदरक, हमारे शरीर के तापमान को बढाता है व इस प्रकार पेट की चरबी को कम करता है। आपके पेट पर चरबी कई कारणों से जमा हो सकती है लेकिन उसे इस एक विकल्प द्वारा बड़ी आसानी से हटाया जा सकता है। अदरक का सेवन शरीर में कोर्टिसोल के उत्पादन को घटाता है तथा आपके शरीर की ऊर्जा को नियंत्रित रखता है। अतः अगर आप सब्जी में अदरक नहीं ड़ालते तो चाय में ड़ाल कर पिएं।

6 लहसुन
हमारे शरीर में हर क्षण पुरानी कोशिकाओं के स्थान पर नई कोशिकाओं का जन्म होता है। इनमें से एडिपॉसाइट कोशिकाएं एड़िपॉस ऊतकों के सृजन का काम करती हैं। इन एड़िपॉस ऊतकों की एक प्रक्रिया में प्रि-एडिपॉसाइट को वास में तबदील कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को वासजनन कहा जाता है। अध्ययनों से पता चला है लहसुन का सेवन शरीर में इस वास की प्रक्रिया के सृजन का रोकता है। अतः सरल शब्दों में कहा जाए तो लहसुन आपकी कोशिकाओं को वास में तबदील नहीं होने देता है। इसे कच्चा खाना थोडा सा मुश्किल है। इसलिए, इसका सेवन सब्जी के माध्य से करें।



Click it and Unblock the Notifications
