Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
शांति और स्वास्थ्य चाहिये तो भरें गहरी सांस
अगर आप ऑफिस के काम से थक चुके हैं और आपका तन-मन थोड़ा सा आराम फरमाने का कर रहा है, लेकिन आपके पास समय नहीं है कि आप कुछ दिनों की छुट्टी ले कर घूम सकें, तो आपका एक गहरी सांस लेनी चाहिये। जी हां, एक गहरी और लंबी सांस लेने से आपका तन-मन प्रसन्न हो जाएगा और और दुबारा उसी एनर्जी से भर उठेगें।
क्या आप जानते हैं गहरी सांस भरने से एलर्जी, उत्तेजना, अस्थमा, कैंसर, थकान, हृदय संबंधी बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा आदि में भी आराम मिलता है। MUST READ: लंबी सांस खीचिये और रिलैक्स हो जाइये...
अगर आप देर तक सोते हैं तो, आज से ही जल्दी उठने की आदत डाल लें और रोज सुबह पार्क में जा कर ताजी हवा में गहरी सांस भरें। 15 मिनट तक ऐसा करने से आपकी जिंदगी में सुधार आएगा और आपको कोई बीमारी नहीं होगी।

शरीर से गंदगी बाहर निकाले
गहरी सांस लेने से हमारा शरीर विष से मुक्त हो जाता है, वहीं पर अगर आप छोटी सांस लेते हैं, तो हमारे अंगों को यही काम करने में ज्यादा समय लगता है।

दिमाग की टेंशन दूर करे
क्या आपका दिल स्ट्रेस में बीता है? तो, कुछ देर के लिये खुली हवा में गहरी सांस लें और दिमाग से टेंशन दूर होते हुए खुद देखें।

खून बनाए
इससे शरीर में आक्सीजन की सप्लार्इ तेज हो जाती है, जिससे खून में हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है। इससे शरीर में खून और तेजी से बनने लगता है।

सांस की समस्या दूर करे
गहरी सांस लेने से फेफड़ा ज्यादा खुलता है और उसे ताकत मिलती है। जिससे फेफडे़ स्वस्थ्य बनते हैं और उनमें बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

मोटापा कंट्रोल होता है
लंबी सांस लेने से शरीर में ज्यादा आक्सीजन समाती है जिससे मेटाबालिज्म तेज बनता है और मोटापा धीरे धीरे कम होने लगता है।

दिमाग के लिये
रोजाना लंबी सांस लेने से दिमाग, स्पाइनल कार्ड और शरीर की सारी नसों को खूब सारी आक्सीजन मिलती है , जिससे यह ठीक से काम करने योग्य बनती है!

ध्यान बढता है
अगर आप किसी काम को ध्यान लगा कर नहीं करेगें तो आप की जिंदगी खराब हो सकती है इसलिये लंबी सांस लेना शुरु कर दें, जिससे आपका ध्यान लगना शुरु हो जाए।

स्टैमिना बढाए
लंबी सांस लेने से हमारा शरीर अच्छी तरह से सभी पौषिटक तत्वों को ग्रहण करके अच्छी एनर्जी देगा, हमारा स्टैमिना बढेगा और हम हर कार्य में आगे रहेगें।



Click it and Unblock the Notifications
