Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
म्यूजिक थैरेपी के जानदार लाभ
आज कल जहां देखो और जिसकी ओर देखो वही कानों में हेडसेट लगा कर संगीत का आनंद लेते हुए दिख जाता है। कई लोग उन्हें देख कर मुंह बनाते हैं लेकिन क्या कभी आपने यह सोंचा है कि संगीत सुनने से शरीर पर कितना अच्छा असर पड़ता है। म्यूजिक आप के दिमाग में चल रहे तनाव को दूर कर के आपका खुशी महससू करवा सकता है। जहां दवाइयां काम नहीं कर सकती वहां पर म्यूजिक अपना असर दिखा सकता है। म्यूजिक थैरेपी से आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से अच्छे स्वस्थ हो सकते हैं। वॉटर थेरेपी ट्रीटमेंट और उसके लाभ
म्यूजिक थैरेपी में गाना गाने, म्यूजिक सुनने या फिर संगीत के बारे में चर्चा आदि करने के बारे में सिखाया जाता है। तो अगर आप भावनात्मक रूप से हताश हैं और तनाव ने आपको पूरी तरह से घेर रखा है, तो बिना देरी किये हुए एक हेडसेट खरीदें और उसे मोबाइल से कनेक्ट कर के मन पसंद म्यूजिक का आनंद लें और हमेशा खुश रहें। आइये इसी बात पर जानते हैं म्यूजिक थैरेपी के स्वास्थ्य लाभ।

मासपेशियों को रिलैक्स करेः
दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठ कर काम करते रहने से हमारी पीठ, गर्दन और कंधे की मासपेशियां अकड जाती हैं जिस वजह से हमारी फिटनेस पर असर पड़ता है। म्यूजिक सुनने से वह सभी मासपेशियां ढीली हो कर रिलैक्स पड जाती हैं।

तनाव घटेः
म्यूजिक सुनने से दिमाग की सारी नसें शांत हो जाती हैं। वहीं दूसरी ओर गाना गाने से भी काफी लाभ देखने को मिला है।

अनिंद्रा दूर करेः
मधुर संगीत आपको नींद लाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप तनाव में हैं तो आपको नींद नहीं आएगी। संगीत आपके दिमाग को शांत कर के तनाव को दूर करता है और नींद आने में मदद करता है।

दिल के लिये फायदेमंदः
अगर आपका काम तनाव से भरा हुआ है तो ऐसा मधुर संगीत सुने जिसमें बहुत सारी बीट्स हों, इससे आप तनाव रहित होगें और आपके दिल पर ज्यादा असर भी नहीं पडे़गा।

पाचन मजबूत बनाएः
म्यूजिक आपको शांत करने और पेट में एसिडिटी बनने से रोकता है। जब आप शांत होते हैं, एसिड प्रोडक्शन अपने आप ही बैलेंस हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
