Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कैसे बने एक मोर्निंग पर्सन
आपको काम पर जाने में देरी हो गई, नाश्ता भी नहीं किया और फिर से एक खराब मूड़ में हैं क्योंकि आप ने थोड़ा सा अधिक सोने का फैसला किया। इस बीच, आपके चुलबुले सहकर्मी दूर बैठे बकबक कर रहे हैं कि उनके लिए काम पर आने से पहले की सुबह कितनी लाभकारी थी...और भले ही आपका मन उन्हें मुक्का मारने का कर रहा हो, पर उसी समय आप इच्छा करते हैं कि काश आप उनकी तरह होते: एक मोर्निंग पर्सन।
इसके लिए इच्छाशक्ति और समर्पण की जरुरत है, किंतु अपने मन और शरीर को सुबह जल्दी जगाने के लिए प्रशिक्षित करना संभव है। यहां उस झपकी के बटन पर अंकुश लगाने के लिए 6 सुझाव दिए गए हैं। सुबह की कसरत के लाभ

1 देर रात को ना सोएं
अपने मन और शरीर को जल्दी सोने के लिए प्रशिक्षित करें और ये स्वचालित रूप से अगले दिन सुबह जल्दी जागने में मदद करेंगे। सामान्य समय से एक घंटा जल्दी सोने की कोशिश करें और देर रात के शो को देखते हुए या प्रोजैक्ट को करते ना बैठे जबकि वे अगले दिन भी किए जा सकते हैं।

2 हर रोज नाश्ता करें
अपने नाशते को स्वस्थ प्रोटीन से भरपूर रखें। नाश्ता ना करना एक आदर्श ड़ायट के लिए अच्छा विचार नहीं है और नाश्ता करने से आपका दिन क्रियाशील होगा तथा यह आपकी सुबह की उदासी को भी दूर भगा देगा। सुबह के नाश्ते में जई के साथ फल, दही या मूंगफली के मक्खन के साथ टोस्ट जैसे मेनू को टराय करें।

3 अपने मन को स्थिर रखें
आपको अपने मन को एक सादे तथा सरल स्फूर्तिदायक वचन से बांधे रखना है। "मैं जागना चाहता हूं" के बजाय "मैं जागूंगा" जैसी एक सकारात्मक सोच के साथ शुरुवात करें। जब आप अपने मन को किसा कार्य के लिए स्थिर बना लेते हैं और उसे पूरा करना आपकी प्राथमिकता बन जाती है, तो यह आपके लक्ष्य को सच करने में मानसिक नींव को रखने में मदद करता है।

4 अलार्म को अपने बिस्तर के करीब ना रखें
अगर आपको सुबह उठने में कठिनाई होती है तो इस छोटी सी तरकीब को आजमाएं। रात में अगले दिन के लिए अलार्म सेट करके उसे अपने बिस्तर के बगल में ना रखें। बल्कि, रणनीतिक रुप से उसे अपने कमरे के बाहर रखें, ताकि सुबह जब वह बजने लगे, तो आप उठने के लिए मजबूर हो जाएं, और उसे बंद करने के लिए बिस्तर से निकले तथा कमरे से बाहर जाएं।

5 कमरे में सूर्य की किरणों को आने दें
प्रकाश से अधिक और कुछ भी आपके मस्तिष्क को सतर्क नहीं कर सकता, जैसे कि सुबह में आपकी खिड़की से आती सूरज की किरणें। अगर आपकी खिड़कियां हमेशा पर्दों से ढंकी रहती हैं, तो लोगों को प्रकाशित तथा जागने में मदद करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रकाश बक्से बने हैं। इनकी किमत लगभग $50 से $200 के बीच है, अगर आप इतना खर्च नहीं करना चाहते, तो अपने बिस्तर को खिड़की की ओर खींचे-और अपने बलाइंडस को नीचे ना खींचें।

6 एक एप्लिकेशन का सहारा लें
क्या आपने कभी स्मार्ट अलार्म या मेट अलार्म के बारे में सुना है? दोनों आपको बिस्तर से बाहर खींचने में काफी प्रधान एप्लिकेशन हैं और सबसे अच्छी बात है कि आप इसे बड़ी आसानी से अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। जब यह अलार्म बजता है तो इसे बंद करने के लिए आपको एक गणित का सवाल हल करना पड़ता है। ऐसा करने से, आप गहरी नींद के चक्र से बाहर निकलते हैं और आपके दिमाग को केंद्रित तथा कार्यशील होना पड़ता है - आजमा कर देखें!



Click it and Unblock the Notifications
