Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
10 दिनों में कैसे पाएं फ्लैट टम्मी
पेट की चर्बी को 10 दिन में खत्म करना कोई असंभव काम नहीं है। जीवनशैली और आहार में उचित परिवर्तन करके तथा व्यायाम के द्वारा 10 दिनों में सपाट पेट प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि विशेष आहार का पालन किया जाए और विशेष प्रकार की कसरत की जाए जिनका उद्देश्य पेट की चर्बी को कम करना हो। फ्लैट टम्मी चाहिये तो ये खाएं
चयापचय की दर को बढ़ाकर शरीर पर जमी हुई चर्बी को कम किया जा सकता है। 10 दिनों में फ्लैट टम्मी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित युक्तियाँ अपनाएँ।

पहला दिन
सपाट पेट पाने की प्रक्रिया में सबसे पहला कदम यह है कि अपने घर से सारा जंक फ़ूड निकाल दें। जंक फ़ूड के स्थान पर पोषक तत्वों और फाइबर से समृद्ध खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, अंडे, कम वसा वाला मांस, साबुत अनाज, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, बीन्स, सूखे मेवे, आदि खाएं। अपने सिस्टम को साफ़ करने के लिए तथा अपने शरीर से फैट(वसा) को दूर करने के लिए दिन में 10-12 गिलास पानी पीयें।

दूसरा दिन
इस दिन उबली हुई या कच्ची सब्जियां खाएं। चिकन सूप का उपयोग भी कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप प्रत्येक दो से तीन घंटे बाद कुछ न कुछ खाएं। इससे आपकी चयापचय दर बढ़ेगी और आपकी ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) स्थिर रहेगी।

तीसरा दिन
अपने नाश्ते में लगभग 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट लें। यदि आप फैट को जल्दी कम करना चाहते हैं तो ऐसा आहार लें जिसमें कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में हो। आप मट्ठा, दही, ताज़े फल और सब्जियां स्नैक्स की तरह खा सकते हैं। फैट की मात्रा के लिए ऑलिव ऑइल या फिश ऑइल का उपयोग करें।

चौथा दिन
आप नाश्ते में तीन अण्डों के सफेद भाग से बना ऑमलेट तथा सब्जियां या पालक खा सकते हैं। दोपहर के भोजन में सब्ज़ी, चिकन और ऑलिव ऑइल को मिलकर बनाया हुआ सलाद ले सकते हैं। एक सर्विंग में 150 ग्राम से अधिक चिकन या टर्की न लें। जब भी आपको भूख लगे आप एक मुट्ठी भरकर सूखे मेवे आदि खा सकते हैं। इससे आपकी लालसा कम हो जाएगी। पेट के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए क्रंचेस करना प्रारंभ करें।

पांचवां दिन
इस दिन आप कम वसा युक्त दूध और फल ले सकते हैं। यदि आप चाहें तो एक या दो केले भी खा सकते हैं। आप पेट भरने के लिए तथा सभी पोषक तत्वों को ग्रहण करने के लिए सब्जियों का सूप या सलाद ले सकते हैं। भरपूर पानी पीयें तथा अपनी कसरत में उठक बैठक शामिल करें।

छटवां दिन
इस दिन आप नाश्ते में हरी बींस, एक या दो अंडे के सफ़ेद भाग से बनी हुई भुर्जी और टमाटर खा सकते हैं। आप विभिन्न रूपों में फिश (मछली) या बिना चर्बी का मांस खा सकते हैं। दिन में पांच बार फल और सब्जियां खाना न भूलें। वॉकिंग से लेकर सिट अप्स (उठक बैठक) तक सभी व्यायाम करें।

सातवाँ दिन
आप नाश्ते में स्टीम्ड पालक या ग्रिल्ड टमाटर के साथ ग्रिल्ड या उबला हुआ चिकन खा सकते हैं। स्नैक में ब्राजील नट्स, तरबूजे के बीज या स्टीम्ड ब्रोकोली का उपयोग भी किया जा सकता है। आज आप एरोबिक एक्सरसाइज़ कर सकते हैं।

आठवाँ दिन
ऐसे खाद्य पदार्थ न खाएं जिनमें पोषक तत्व कम मात्रा में हों। आप नाश्ते में गेहूं के आटे से बनी ब्रेड और दो अण्डों के सफ़ेद भाग से बना ऑमलेट खा सकते हैं। प्रतिदिन 10-12 गिलास पानी पीयें और हेल्दी स्नैक्स जैसे सोया क्रिस्प, दही की डिप के साथ फल आदि खाएं।

नौवां दिन
पुन: इस दिन को शाकाहारी दिन बनायें। पूरे दिन केवल वही सब्जियां खाएं जिनमें कैलोरी कम मात्रा में हो। यह आपके पाचन तंत्र में जमा हुए फैट को साफ़ करने में सहायक होगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक रेशे वाली सब्जियों को शामिल करें।

दसवां दिन
आप नाश्ते में साबुत अनाज से बने खाद्य पदार्थ और फल ले सकते हैं। जब भी आवश्यकता हो कम वसा युक्त तथा उच्च फाइबर युक्त स्नैक्स या सूप लें। आप अपने व्यायाम में विभिन्नता ला सकते हैं जैसे रस्सी कूदना या पैरों को सिकोड़ने वाले व्यायाम। परिणामों को बनाए रखने के लिए कम शर्करा, कम कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार लेते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
