Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं की धमनियों को साफ रखने वाले 10 फूड
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक भोजन, खुशहाल जीवन जीने के लिए आवश्यक होता है। अगर आप सही डाइट लेते हैं तो आपका वजन नियंत्रित रहेगा और आपको कई तरह के रोग भी नहीं होगें, साथ ही साथ ध्ामनियां भी अवरूद्ध नहीं होगी। जी हां, लाखों लोगों की मृत्यु का कारण सिर्फ उनकी धमनियों का अवरूद्ध होना होता है, ऐसे में आपको क्या करना चाहिए।
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम महिलाओं के लिए 10 ऐसे फूड के बारे में बताएंगे, जो उनकी आर्टरी यानि धमनियों को चोक होने से बचाएगा और उनमें रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होगा। इस प्रक्रिया को प्लॉक बिल्डअप करना कहते हैं।
हृदय रोग से होती है शहरी महिलाओं की मौत

एवोकैडो:
एवोकैडो, धमनियों को साफ रखने वाले फूड में सबसे ज्यादा अच्छा होता है। हर महिलाएं प्रतिदिन इस फल का सेवन करें तो उनके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी हो जाएगी और उनके शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होगा।

ऑलिव ऑयल/जैतून का तेल:
महिलाओं के लिए जैतून का तेल बहुत लाभकारी होता है। इससे उनके शरीर में वसा की मात्रा काफी कम हो जाती है और कोलेस्ट्रॉल भी घट जाता है।

साबूत अनाज:
साबूत अनाज में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह शरीर में खून से कोलेस्ट्रॉल की बाईडिंग रखता है और रक्त को शुद्ध भी बनाएं रखता है। साबूत अनाज में ब्राउन राइस, ओटमील, होल-व्हीट ब्रेड को खाया जा सकता है।

नट्स:
नट्स में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होता है जो कि धमनियों को क्लीन करने में सहायक होते हैं।

अनार:
अनार में साइटोकैमिकल और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो दिल को दुरूस्त बनाएं रखता है और धमनियों को हेल्दी रखता है।

दालचीनी:
किसी भी भोजन में दालचीनी का इस्तेमाल करने से खाना सिर्फ लज़ीज ही नहीं बल्कि हेल्दी भी बन जाता है। यह 26 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल को घटा देता है।

ब्रोकली:
ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन के होता है जिसके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा नहीं होता है और शरीर का उच्च रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है। महिलाओं को हफ्ते में कम से कम एक बार ब्रोकली का सेवन अवश्य करना चाहिए।

हल्दी:
हल्दी में कुरक्यूमिन नामक तत्व होता है जो धमनियों को क्लीन रखता है। वैसे भी हल्दी, औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है।

ग्रीन टी:
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। दिन में दो कप ग्रीन टी आपकी बॉडी को हमेशा फिट रखती है।

पालक:
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक का नाम सबसे पहले आता है। यह पौटेशियम से भरपूर होती है और इसमें आयरन भी काफी ज्यादा मात्रा में होता है। आयरन की मात्रा शरीर में पर्याप्त होने से ऑक्सीजन का संचरण अच्छी तरह होता है और दिल के रोगों में कमी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
