Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
ये 10 आहार पहुंचा सकते हैं आपकी पाचन क्रिया को नुकसान
स्वस्थ पाचन क्रिया, स्वास्थ्यवर्धक डाइट को दर्शाती है। इन दिनों आप अक्सर लोगों को कहते हुए सुन सकते हैं कि उनका पेट सही नहीं रहता है, उन्हे गैस या कब्ज की समस्या है आदि। ऐसा लोगों के द्वारा कई हानिकारक फूड का सेवन करने के कारण होता है। पाचन समस्या के दो कारण होते हैं: 1. फूड फैशन को फॉलो करना। 2. जीभ का चटकारे मारना।
खराब पाचन क्रिया को ठीक करे ये आयुर्वेदिक डाइट टिप्स
बेकार पाचन क्रिया इंडीकेट करती है कि आपको अपनी फूडिंग हैबिट में परिवर्तन करना चाहिए, वरना आपको और भी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जैसे- माईग्रेन, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, खुजली, दर्द आदि। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं जो पाचन क्रिया को हानि पहुंचाते हैं।

व्हाइट ब्रेड:
अमूमन लोग, सुबह उठकर नाश्ते में ब्रेड का सेवन करते हैं। व्हाइट ब्रेड का सेवन न ही करें तो ठीक रहेगा। व्हाइट ब्रेड की बजाय ब्राउन ब्रेड का सेवन करें, इसमें मैदा नहीं होता है।

पास्ता:
पास्ता का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन पेट को टेंशन होने लगती होगी। पास्ता में मैदा की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसे पचाने में पेट को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर ये सही से नहीं पच पाता है पेट में भयानक दर्द उठता है।

रेड मीट:
लोगों को लगता है कि रेड मीट से ताकत मिलती है लेकिन उससे ज्यादा ताकत तो इसे पचाने में खर्च हो जाती है। रेड मीट को पचाने में पेट को पूरी ताकत झोंक देनी पड़ती है। हालांकि, सॉसेज, हॉट-डॉग, बर्गर में इसका उपयोग भरपूर मात्रा में किया जाता है। इसमें फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा होने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी आने के चांसेस ज्यादा रहते हैं।

चॉकलेट:
दिन में एक छोटी चॉकलेट से ज्यादा खाने पर पाचन क्रिया में गड़बड़ होना शुरू हो जाती है। चूंकि चॉकलेट में कैफीन होती है तो यह शरीर में एनर्जी दे देती है लेकिन पेट को इसकी बाकी प्रॉपर्टी को हैंडल करना थोड़ा मुश्किल पड़ता है।

एल्कोहल:
एल्कोहल के सेवन से पेट की कोशिकाएं को प्रत्यक्ष रूप से क्षति पहुंचती है जिसके कारण बाकी भोजन को पचने में समस्या आती है।

कॉफी:
कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है इससे तनाव को दूर भगाने वाले हारमोन्स निकलते हैं लेकिन इम्यून सिस्टम और डाइजेशन सिस्टम पर असर पड़ता है।

डेरी प्रोडक्ट:
दूध से बने उत्पादों में लैक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। कई बार इसकी वजह से पेट में दर्द भी होने लगता है। अगर आपको अक्सर पेट में दर्द होता है और आप ऊपर दी गई चीजों में से किसी का भी सेवन नहीं करते हैं तो दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन बंद कर दें।

चिली पिपर:
हमारी जीभ को चिली पिपर का टेस्ट बहुत पसंद आता है लेकिन इसके सेवन से हमारे पेट को काफी दिक्कत होती है।

तला-भुना भोजन:
पकौडे-कचौडी आदि का सेवन करने से पेट में तेल की भारी मात्रा एक साथ पहुंच जाती है जिससे उसे पचाने में दिक्कत पैदा होती है।

सोडा:
सोडा पड़ी हुई सभी ड्रिंक में एसिड होता है जो पेट की आंतरिक क्रियाविधि को डिस्टर्ब कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications