Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बरसात का मज़ा लीजिये आयुर्वेद के तरीके से
बारिश की बूंदें अपने साथ अनेक बीमारियां भी लाती हैं। मौसम में अचानक आया परिवर्तन आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। ऐसे में यदि खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो मौसम का आनंद उठाते हुए आप खुद को स्वस्थ भी रख सकते हैं।
READ: आयुर्वेद के अनुसार दूध पिने के कुछ नियम
इस मौसम में तापमान में बार-बार बदलाव और उमस के कारण बीमारियां फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। इस कारण पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती।
READ: नग्न होने के 10 सबसे बड़े फायदे
इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, डायरिया, फ्लू, वायरल जैसी पानी और हवा से होने वाली बीमारियां हमें घेरे रखती हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ आयुर्वेद हेल्थ टिप्स बताएंगे जिससे आप बरसात का अच्छे से मज़ा ले सकते हैं।

तले भोजन से परहेज़ करें
बरसात के मौसम में ज्यादा तला हुआ भोजन ना करें। ज्यादा तेल या मसालेदार भोजन करने से पेट में एसिडिटी की समस्या होती है। इसके अलावा अचार और चटनी से भी बचना चाहिए यह शरीर में नमक की मात्रा को बढ़ाते हैं जिससे अपच, एसिडिटी और पेट फूलने की परेशानी होने लगती है।

अपने पैरों का ख्याल रखें
बारिश में पैरों का ध्यान रखें, क्योंकि बारिश में अक्सर पैर पानी में भीगते हैं जिसे पैरों में नमी ज्यादा देर तक बानी रहती है जिससे पैरों में इंफेक्शन होने का डर रहता है। मधुमेह के रोगियों को और ज्यादा सावधान रहना चाहिए। घर पर हमेशा चप्पल पहने रहें और पैर के नाखूनों को साफ़ रखें।

हल्का और सुपाच्य भोजन करें
बारिश में हल्का और सुपाच्य भोजन करें जिससे आपका पाचनतंत्र ठीक रहेगा। जितना हो सके कच्ची सब्ज़ियां खाएं जैसे कद्दू, उबले हुए सलाद, ताजा मौसमी फल, मूंग दाल, खिचड़ी और कॉर्न।

बेहतर पाचन के लिए पेय
एक चुटकी नमक, काली मिर्च, लंबी काली मिर्च और अदरक को पानी में गर्म कर लें इसे दिन में एक बार पींए, इससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहेगा।

हरी पत्तेदार सब्ज़ी ना खाएं
बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्ज़ियाँ खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें ज्यादा गंदगी होती है और यह आसानी से पचती भी नहीं है।

अपने खाने को समझदारी से चुनें
बरसात के मौसम में वैसे तो तेल ना के बराबर ही खाना चाहिए लेकिन अगर खाना पड़े तो जितना हो सके घी, जैतून का तेल और सूरजमुखी का तेल ही खाएं यह आसानी से पच जाते हैं।

हर्बल चाय पियें
हर्बल चाय में बहुत से ऐन्टीबैक्टिरीअल तत्व पाये जाते हैं जो बरसात के मौसम में गले में होने वाली परेशानियों से बचाती हैं। इसमें अदरक की चाय और ग्रीन टी सबसे अच्छी हैं यह आपको ठंडे मौसम में गर्म रखगेंगी।

व्यायाम जरूर करें
बरसात के मौसम में व्यायाम जरूर करें इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और जिन्हे एसिडिटी या गैस की परेशानी होती है उन्हें सुबह उठ कर सबसे पहले थोड़ा योग करना चाहिए। इससे उनका पाचन तंत्र ठीक रहता है।

बाहर के खाने से बचें
बरसात के मौसम में भेलपुरी और पानी पूरी खाने से बचना चाहिए क्योंकि इस मौसम सबसे ज्यादा कीटाणु पानी में ही पनपते हैं और हज़ारों बीमारियों को दावत देते हैं।

अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें
हमारा मन हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए जितना हो सके इस मौसम में क्रोध, जलन, ईर्ष्या और अहंकार से बचे।



Click it and Unblock the Notifications
