Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्किन टाइट जींस हेल्थ के लिये कैसे होती है खतरनाक
टाइट जींस पहनने का चलन काफी पुराना है। आज जहां कहीं भी नज़र घुमा कर देखो वहीं लड़कियां टाइट जींस पहने नज़र आ ही जाती हैं।
आपकी वॉर्डरोब में चाहे कुछ हो ना हो लेकिन एक टाइट फिटिंग जींस जरुर होगी। सबसे अलग दिखने के चक्कर में आज कल की लड़कियों ने हेल्थ को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर रखा है।
READ: ठहरिये! कहीं आप सैंडल खरीदने तो नहीं जा रहीं...
आपकी जानकारी के लिये बता दें, कि अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक युवती को टाइट जींस पहनना बड़ा मंहगा पड़ गया। उस लड़की ने बहुत ही टाइट जींस पहन रखी थी, जिसके कारण पैरों में उसकी खून की सप्लाई रूक जाने की वजह से वह बेहोश हो गई।

स्किन टाइट जींस पहनने से जांघों के पास की नसें काफी तेज़ से दब जाती हैं, जिससे पैरों में खून का दौरा रूक जाता है और पैर सुन्न पड़ जाते हैं। यदि आप बहुत टाइट जींस पहनती हैं और पूरा दिन खड़ी रहती हैं तो आपके पैरों में कमजोरी आ सकती है।
READ:10 कॉस्मेटिक, जो पहुंचाते है आपकी त्वचा को नुकसान
आपके पैरों की ताकत खतम हो सकती है और आप को ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके पैर आपके शरीर से कट गए हैं।

हांलाकि यह कंडीशन इतनी खतरनाक नहीं है, पर अगर नियमित रूप से ऐसी हालत होनी शुरु हो जाए तो, जींस पहनने वाली को यह सब कुछ भारी पड़ सकता है। दूसरी ओर अगर आपको लगता है कि टाइट जींस का उल्टा प्रभाव केवल महिलाएं ही झेलती हैं, तो ऐसा नहीं है।

पुरुषों के लिये भी टाइट जींस हानिकारक हो सकती है। इससे उनके अंडकोष की विकृति हो सकती है। फिटिंग जींस पहनने से उनके अंडकोष तक होने वाला रक्त संचार रूक सकता है और अंडकोष का कार्य रूक सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
