Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
जननांग की खुजली दूर करने के 10 घरेलू उपचार
महिलाओं में पाई जाने वाली यह एक आम समस्या है तथा ऐसी कोई भी महिला नहीं होगी जिसको अपने जीवनकाल में जननांग में खुजली की समस्या का सामना न करना पड़ा हो। जननांग या योनि की खुजली आपको कमज़ोर बनाती है विशेष रूप से तब जब आप काम के सिलसिले में बाहर हों तथा खुजली पर नियंत्रण न कर पा रही हो। इससे महिलाओं को शर्मिंदगी और खिन्नता महसूस हो सकती है अत: इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
READ: योनि में सूखेपन से निपटने के 7 प्राकृतिक तरीके
जननांगों में खुजली के कई कारण हो सकते हैं। इसका सबसे आम कारण यीस्ट संक्रमण या मासिक धर्म के समय उपयोग में लाये जाने पैड्स में उपस्थित केमिकल्स हो सकते हैं। बहुत अधिक कसे हुए कपडे पहनने से भी योनि की खुजली की समस्या हो सकती है। जब आप कारणों पर विचार कर ही रहे हैं तो सेक्स संबंध बनाने के बाद स्वच्छता की ओर ध्यान न देना भी योनि में खुजली का कारण बन सकता है। जब यह खुजली अधिक समय तक रहती है तब योनि में दर्द महसूस होने लगता है।
READ: मासिक धर्म से संबंधित साफ-सफाई के 10 टिप्स
जब खुजली की समस्या हमेशा के लिए हो जाती है तो आप दवाईयों के अलावा अन्य उपायों पर भी विचार करते हैं। सौभाग्य से घरेलू उपचार भी उतने ही प्रभावकारी हैं जितनी बाज़ार में मिलने वाली दवाईयां। यहाँ इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताए गए हैं जिनका उपयोग करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ऐप्पल सीडर विनेगर
ऐप्पल सीडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। यदि योनि की खुजली बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण के कारण है तो ऐप्पल सीडर विनेगर से उसे दूर किया जा सकता है। ऐप्पल सीडर विनेगर का लाभ उठाने के लिए दो चम्मच ऐप्पल सीडर विनेगर को गर्म पानी में मिलाएं। दो तीन दिन तक दिन में दो बार योनि को इस मिश्रण से धोएं।

ठंडा सेंक
योनि की खुजली रात के समय अधिक बड़ी समस्या बन जाती है। इससे आपकी नींद में बाधा पहुँचती है तथा खुजली के साथ साथ आप थकान और सुस्ती महसूस करते हैं। रात में अधिक होने वाली इस खुजली को रोकने के लिए योनि पर सीधे ही बर्फ़ लगायें या योनि को ठंडा सेंक दें। यह काम थका देने वाला हो सकता है।

नमक से स्नान
नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो खुजली तथा बैक्टीरिया को प्रभावी रूप से दूर कर सकता है। जब भी आपको खुजली महसूस हो तब नमक के गाढ़े घोल से योनि को धो लें। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा और यह बैक्टीरिया को आगे बढ़ने से भी रोकेगा। या ऐसा भी कर सकती हैं कि टब को गर्म पानी से आधा भरें तथा इसमें आधा कप नमक डालें। टब में पालथी मारकर बैठें। जब बैठे तब अपनी उँगलियों की सहायता से योनि की दीवारों को खोलें जिससे नमक का पानी अंदर जा सके और बैक्टीरिया को मार सके।

लहसुन
2-3 लहसुन की कलियाँ चबाकर खाएं। लहसुन का पेस्ट बनायें तथा जाली के एक कपड़े में इसे बांधकर योनि के अंदर लगायें। इससे दुर्गन्ध आ सकती है परंतु इससे मिलने वाला आराम बहुत आश्चर्यजनक होता है।

दही
योनि की खुजली के उपचार के लिए प्रतिदिन एक कप बिना शक्कर वाला दही खाएं। दही के उपयोग का अन्य तरीका यह है कि इसे योनि पर लगाया जाए जिससे तुरंत आराम मिलता है। सीधे दही उस स्थान पर लगाने से योनि की खुजली तुरंत बंद हो जाती है। नियमित उपयोग से समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

तुलसी की पत्तियां
तुलसी की पत्तियों में एंटी माइक्रोबियल, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। तुलसी की कुछ पत्तियां लें तथा इसे दो कप पानी में उबालें। इसे 20 मिनिट तक भिगो कर रखें जब तक पानी गाढ़ा न हो जाए। योनि की खुजली पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करने के लिए इस पानी को दिन में दो बार पीयें।

एंटी बैक्टीरियल पाउडर
एंटीबैक्टीरियल पाउडर हर्बल तथा मेडिकेटेड दोनों प्रकारों में उपलब्ध है। योनि की नमी के कारण उत्पन्न होने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म करने के लिए तथा किसी भी फंगल संक्रमण को दूर करने के लिए योनि में इस पाउडर को लगायें।

रोज़मेरी (मेहंदी) की पत्तियां
रोज़मेरी की पत्तियों को 15 मिनिट पानी में भिगायें तथा ठंडा होने दें। योनि को इस हर्बल घोल से धोएं तथा तुरंत फर्क महसूस करें।

योनि को सूखा रखें
पसीने और पानी के कारण यदि योनि में नमी रहती है तो इससे उस स्थान पर बैक्टीरिया और फंगस पैदा होते हैं जिसके कारण संक्रमण और शर्मिन्दगी पैदा करने वाली स्थिति उत्पन्न होती है। हमेशा ध्यान रखें कि संक्रमण को रोकने के लिए योनि को नमी से मुक्त रखें।

ढीले कपडे पहनें
इलाज से बेहतर है रोकथाम करना। यदि आपको कभी भी योनि में खुजली की समस्या हुई है तो तो आप जानेंगे कि इस समस्या को दूर रखने के लिए यह सलाह क्यों उपयुक्त है।



Click it and Unblock the Notifications
