Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कंधे में होने वाले दर्द के लिए 9 घरेलू उपचार
घर के काम-काज, मानसिक तनाव और दिन के कई कार्यों को करने के बाद बदन टूट जाता है। ऐसे में कंधों में दर्द होना बहुत सामान्य बात है। हर किसी को ज्यादा थकान के बाद सबसे ज्यादा कंधों में दर्द होता है। कंधे में दर्द होने पर आप हर बार डॉक्टर के पास नहीं भाग सकते हैं, ऐसे में आपको क्या करना चाहिए।
सबसे पहले आपको इसके पीछे का कारण समझना होगा। थकान के कारण शरीर की मांसपेशियां दर्द करने लगती हैं, उनमें तनाव आ जाता है और वह किसी भी प्रकार के काम को करने में अक्षम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को आराम की सख्त जरूरत होती है।
हर बार डॉक्टर के पास भागने से अच्छा है कि आप खुद से अपना ध्यान रखें और हल्के दर्द पर कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं। अगर आपको इनसे कोई आराम न मिलें और आपको लगे कि समस्या काफी गंभीर है व ये दर्द सामान्य नहीं है तो डॉक्टर से परामर्श लें।

1. बर्फ से उपचार:
कंधे में होने वाले दर्द में आइस ट्रीटमेंट बहुत फायदा करता है। आइस पैक बनाएं और उसे दर्द होने वाली जगह पर रख लें। सेंक दें, आपको काफी राहत महसूस होगी।

2. मसाज देना:
कंधों पर किसी से हल्के हाथों से मसाज करवाएं, इससे बहुत आराम मिलता है। दर्द में राहत पाने के लिए ये सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त का संचार भली-भांति होता है।

3. श्रगिंग:
श्रगिंग करने से कंधें की मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। इससे लैक्टिक एसिड बैलेंस हो जाता है और दर्द में राहत मिलने लगती है। ऐसा दिन में कई बार करें तो दर्द बिल्कुल चला जाएगा।

4. आराम करें:
दर्द होने पर भी कई लोग लगातार काम करते रहते हैं, वो काम नहीं करते हैं बल्कि अपने लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। जब भी दर्द हो, तो आराम करें। आराम करने से शरीर को राहत मिलेगी।

5. तकिया बदल दें:
कई बार गलत तकिया लगाने से भी दर्द होने लगता है। कंधे में दर्द होने पर तकिया न लगाएं या फिर सॉफ्ट तकिया लगाएं।

6. अपनी मांसपेशियों को फीड करें:
कई बार कंधें में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी की वजह से होने लगता है। ऐसे में आप दर्द को दूर करने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन का ओरली सेवन करें। इससे राहत मिलेगी।

7. धूम्रपान न करें:
अगर आप धूम्रपान करते हैं तो करना छोड़ दें। ऐसा करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होगा और दर्द जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

8. रोजमेरी:
यह फूल, कंधे के दर्द में बहुत फायदा करता है। इसे उबाल कर इसका काढ़ा पीने से काफी लाभ मिलता है।

9. स्ट्रेचिंग करें:
कंधें में दर्द होने स्ट्रेचिंग करें। इससे आपको दर्द में राहत महसूस होगी। लेकिन भारी वजह उठाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
