Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अगर पैर रहते हैं हर वक्त ठंडे तो आजमाएं ये घरेलू उपचार
क्या आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो इसका मतलब है कि आपके पैरों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होती और ना ही ऑक्सीजन वहां तक पहुंच पा रही है। घबराइये नहीं पैरों का ठंडा होना एक आम समस्या है, जो ब्लड सर्कुलेशन होने पर ठीक हो जाती है।
Shopclues Coupons: Get 50% Off on Men and Women's Fashion Apparels
हांलाकि, अगर पांव लगातार ठंडे ही रहते हैं, तो यह कुछ शारीरिक समस्या का संकेत भी हो सकता है, जैसे एनीमिया, लगातार थकान, तंत्रिका क्षति, मधुमेह, हाइपोथायरायडिज्म, रोग और हाइपोथर्मिया।
अगर आप बहुत ज्यादा शराब पीते हैं या स्मोकिंग करते हैं या फिर आपके शरीर में किसी पोषण की कमी है तो भी आपके पैर हर वक्त ठंडे बने रह सकते हैं। अगर ठंडे पैरों के साथ साथ आप लगे कि आपके पैरों का रंग पीला पड़ रहा है, झुनझुनी, घाव या छाले, त्वचा कड़ी हो रही है तो तुंरत ही डॉक्टर को दिखाएं।
यहां हम कुछ सिंपल से घरेलू तरीके बता रहे हैं, जिसका आजमा कर आप अपने पैरों में रक्त संचार बढ़ा कर उसे गर्म रख सकते हैं।

गरम तेल से करें मसाज
ठंडे पैर को गरम तेल (जैतून, नारियल या तिल) से मालिश करें। इससे पैरों में रक्त संचार बढ़ेगा और पैर गर्म हो जाएंगे। उसके बाद मोजे पहन कर सो जाएं। ऐसा रोज रात को सोने से पहले करें और अगर दिन में जरुरत पड़े तो भी कर सकते हैं।

हाइड्रो थैरेपी यानी जलचिकित्सा
इस थैरेपी में ठंडे और गरम, दोनों तरह के पानी का प्रयोग होता है। आपको पहले ठंडे पानी में पैरों को 2 मिनट तक डुबो कर रखना होगा। फिर पैरों को 1 मिनट के लिये गरम पानी में डुबोना होगा। ऐसा ही 15-20 मिनट तक करते रहें। फिर पैरों को तौलिये ये पोछ कर मोजे पहन लें।

पैरों की 3 एक्सरसाइज
1. दोनों पैरों की उंगलियों के बल पर 1 मिनट तक खड़े हों, फिर धीरे से अपनी एडियों पर वापस जमीन पर आइये। ऐसा 10 मिनट तक कीजिये।
2. बैठ कर दोनों पैरों के पंजों को घंडी की सूइयों की तरह 10-20 बार घुमाइये।
3. अपने पैर के पंजे की मदद से जमीन पर पड़ा कोई रूमाल उठाने की कोशिश करें।

मैग्नीशियम सल्फेट का प्रयोग
एक टब में गर्म पानी लें और इसमें आधा कप मैग्नीशियम सल्फेट घोलें। इस पानी में 15 से 20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। हफ्ते में दो बार इस विधि को अपनाएं, फायदा मिलेगा।

अदरक
2 कप पानी में 1 चम्मच अदरक के टुकडे को 10 मिनट तक उबाल कर छान लें। फिर उसमें शुद्ध शहद मिला कर 2 या 3 बार दिन में पियें।

ग्रीन टी पिएं
दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पिएं, ध्यान रहे कि ग्रीन टी में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें और दूध कतई न मिलाएं। इसके अलावा 3-4 ग्रीन टी बैग्स को एक बड़े बर्तन में गर्म पानी में डालें और इस पानी में दस मिनट तक पैरों को भिगोकर रखें। इस विधि को दिन में दो अपनाएं।

घास पर चलें
सुबह घास पर नंगे पांव टहलें। इसी दौरान पांव की एक्सरसाइज भी करें। करीबन 30 मिनट तक चलें, आपको फायदा होगा।

आयरन युक्त आहार खाएं
जिन लोगों में आयरन की कमी होती है, उनके शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती, जिस वजह से उनके पैर ठंडे हो जाते हैं। आयरन की कमी को दूर करने के लिये खजूर, सेब, दाल, बीसं, रेड मीट, पालक, सोया बीन, टोफू औबर आदाम आदि खाने चाहिये।

मैग्नीशियम युक्त आहार खाएं
ब्लड सर्कुलेशन के लिये मैग्नीशियम युक्त आहार खाना भी जरुरी है। पालक, चुकंदर, ब्रॉक्ली, सीवीड, एवाकाडो, खीरा, बींस, आलू, साबुत अनाज, कद्दू के बीज, तिल के बीज और बादाम खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
