Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जानें, कैसे खाएं रोजाना संतुलित आहार... ऐसे बनाएं फूड चार्ट
क्या आप रोजाना थके हुए काम पर जाते हैं और थके हुए ही घर लौटते हैं?? या फिर क्या आपके बच्चों का खेल-कूद और पढ़ाई में मन नहीं लगता? अगर हां, तो इसका साफ मतलब है कि आप के भोजन में सही पोषण की कमी है।
Pick Best Meals & Go for Holidays/Adventures all Start from Rs.399 Only
हमें हर रोज़ संतुलित पोषण का सेवन करना चाहिये नहीं तो हमारे शरीर में पोषण की कमी होने लगेगी और हम चिड़चिड़े हो जाएंगे और हमारे अंदर किसी भी काम को करने के लिये ताकत नहीं बचेगी।
आज कल जो नौकरी पेशा लोग होते हैं वे घर का कम और बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। वजन चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन बाहर का भोजन किसी भी रूप में पौष्टिक नहीं होता। एक संतुलित आहार वह है जिसमें आपको एक साथ ही प्रोटीन, काबोहाइड्रेड, वसा, खनिज पदार्थ, विटामिन और जल प्राप्त हो जाएं।
आप चाहें तो आप भी रोजाना संतुलित आहार ले सकते हैं। इसके लिये आपको अपना फूड चार्ट तैयार करना होगा और उसमें सभी तरह के आहारों को जगह देनी होगी। आइये जानते हैं कि आपकी प्लेट में कितने प्रतिशत फल, सब्जियां, दूध, मांस-मछली या फिर वसा होनी चाहिये।

फल और सब्जियां : 33%
अपनी प्लेट में ढेर सारे फल और सब्जियां रखें क्योंकि इनमें ढेर सारे विटामिन और मिनरल होते हैं। विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार जो व्यक्ति 400 ग्राम फल और सब्जियां रोज खाता है, उसे हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा और स्ट्रोक जैसी बीमारियां कम होती हैं।

ब्रेड, रोटी, चावल, आलू, पास्ता और अन्य स्टार्च वाले आहार: 33%
कार्बोहाइड्रेट से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। रोटी, चावल, अनाज, आलू में कार्बोहाइड्रेट की भरमार रहती है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों का चयन करते समय हमेशा साबुत अनाजों का ही चयन करना चाहिये।

दूध और अन्य डेयरी उत्पाद: 15%
दूध और डेयरी उत्पादों में कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य खनिजों का बहुत अच्छा स्रोत होता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और प्रोटीन विकास करने तथा ऊतकों और कोशिकाओं की मरम्मत के लिए एक आवश्यक चीज़ है।

मांस, मछली, अंडा, बींस और प्रोटीन: 12%
इन खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। वजन कम करने, मांसपेशियों के निर्माण, त्वचा और बालों को सुंदर बनाने में प्रोटीन का काफी ज्यादा योगदान होता है। इससे पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

मीठे और वसा वाले आहार: 7%
खाने में अधिक वसा या मीठा आपका कोलेट्रॉल लेवल बढ़ा सकता है और साथ ही दिल तथा मोटापे की बीमारी दे सकता है। शक्कर की जगह पर आपको ऐसे फल खाने चाहिये जिसमें प्राकृतिक मिठास हो।



Click it and Unblock the Notifications
