Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
बढ़ियां नींद चाहिये तो सोने से जुड़ी ये गल्तियां ना करें
कई लोग हैं जो नींद नहीं आने की परेशानी से जूझते हैं। नींद की परेशानी में कई बार काफी देर तक नींद नहीं आती जिससे आपके शारीरिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
The Amazon Great Indian Festival Sale Begins Soon, Upto 90% Off on Products
उत्सुकता और तनाव से सोने में परेशानी हो सकती है या फिर आपको अगर परेशानी है तो वह और भी बढ़ सकती है। दूसरी नींद से जुड़ी परेशानियां हैं खर्राटे, नींद में चलना और नारकोलेप्सि। रेस्टलेस लेग सिंड्रोम और ब्रूक्सिस्म से भी नींद की समस्या हो सकती है।

अनिद्रा से स्कूल या काम में आप अच्छा नहीं कर सकते और इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इससे तनाव और मूड में भी काफी बदलाव होते हैं।

जिन लोगों को कम नींद आती है या नींद नहीं आती वह दिल की बीमारियों के शिकार ज़्यादा होते हैं जैसे दिल का दौरा पड़ना, असामान्य दिल की धड़कन, मायोकार्डियल इन्फार्क्शन, उच्च रक्तचाप, दौरे पढ़ना, डायबिटीज और मोटापा।
हालांकि, कुछ नींद से जुड़ी गलतियां हैं जो हम करते हैं जिससे हमें सही नींद नहीं मिल पाती। इन गलतियों को अगर ना करें तो आपको अच्छी नींद भी आएगी और आप सुबह तरोताज़ा उठेंगे।
कभी भी स्नूज़ बटन ना दबाएं। वह एक्सट्रा 10 मिनट के सोने से आपकी कोई भलाई नहीं होगी।

इससे आप और भी थके रहेंगे। लंबी नींद ना लें। आधे घंटे की नींद लें क्योंकि यह अपने आप को रिचार्ज करने का सबसे सही तरीका है। लंबी नींद आपके सोने के पैटर्न को बिगाड़ देती है।

सोने का एक नियमित रूटीन बनाएं। रोज़ एक सुनिश्चित समय पर सोने और सुबह उठने से आप नींद न आने की परेशानी और थकावट से निजात पा सकते हैं।

दोपहर के बाद अगर आप कैफीन वाले पेय पदार्थ ना लें तो आपको रात को अच्छी नींद आएगी। सोने जाने से पहले शराब और चीनी न लें।
इससे आपके शरीर में मौजूद केमिकल बाधित होते हैं और आपकी नींद डिस्टर्ब होती है। अँधेरे कमरे में सोएं। सोने जाने से पहले सारी चिंता और तनाव छोड़ कर बेड पर जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
