Latest Updates
-
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास
मैग्नीशियम की कमी से होती हैं शरीर में ये दिक्कतें
क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि कुपोषण की शिकायत होने पर नाखून चटकने या टूटने लग जाते हैं। इस आर्टिकल को पढ़कर जानिए कि मैग्नीशियम की कमी से क्या होता है।
अगर कभी भी हमारे शरीर में कोई अंदरूनी समस्या होती है तो खुद शरीर ही कई तरीकों से उसका हाल बयां कर देता है। नाखूनों से भी शरीर के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। साथ ही त्वचा का ग्लो भी शरीर की स्थिति को बतला देता है कि शरीर का हाल अंदर से क्या है।
अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है तो आप आपके नाखूनों में सफेद धब्बे पड़ सकते हैं।
शरीर में मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होना बेहद आवश्यक होता है। यह एंजाइम को एक्टिवेट रखने में मदद करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने से क्या-क्या अन्य दिक्कतें होती हैं:

1. जोड़ों में दर्द -
अगर शरीर में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम नहीं है तो जोड़ो में दर्द की समस्या शुुरू हो सकती है। साथ ही हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं।

2. थकान -
मैग्नीशियम की कमी शरीर में होने से थकान भी बहुत ज्यादा हो जाती है।

3. ब्लड सुगर की समस्या -
शरीर में ब्लड सुगर की समस्या बनी रहने पर आपको मैग्नीशियम की जांच अवश्य करवाना चाहिए। कई बार मैग्नीशियम की कमी से ये दिक्कत होती है।

4. मासिक धर्म के दौरान ज्यादा रक्तस्त्राव -
अगर पीरियड्स के दिनों में ज्यादा रक्त निकलें और दर्द हो तो मैग्नीशियम की कमी भी इसका एक कारण हो सकता है।

5. देर से घाव भरना -
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाने पर घाव देरी से भरते हैं क्योंकि कोलेजन फाइबर सही से नहीं बनते हैं।

6. त्वचा में समस्याएं -
शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा सही न होने पर त्वचा भी कई समस्याओं से ग्रसित हो जाती है। धब्बे पड़ना, चकत्ते होना आदि दिक्कतें हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications