Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें किन-किन कारणों से होता है उच्च रक्तचाप
हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप की बीमारी काफी आम हो गई है, जिसको नियमित रूप से चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है। इस स्थति में धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है।
ज्यादा दबाव के कारण, रक्त की धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिये दिल को सामान्य से अधिक काम करने की जरुरत पड़ती है।
उच्च रक्तचाप का कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देता इसलिये कभी कभार लोग इसको पहचानने में धोखा खा जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार तनाव, गलत खान-पान, शराब - तंबाकू, किडनी से जुड़ी बीमारी या फिर व्यायाम ना करने आदि से उच्च रक्तचाप की बीमारी हो सकती है।
उच्च रक्तचाप न सिर्फ दिल को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आंखों को खून पहुंचाने वाली धमनियों को भी क्षतिग्रस्त करता है, जिससे देखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसी तरह उच्च रक्तचाप के कारण किडनी पर भी असर पड़ता है। आइये जानते हैं उच्च रक्तचाव किन-किन कारणों से होता है...

अधिक मात्रा में तंबाकू उत्पाद का सेवन करना
अगर आप किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन करते हैं तो आपको यह परेशानी हो सकती है।

बहुत अधिक शराब पीना
कई सारे शोध में पाया गया है कि शराब और ब्लड प्रेशर का सीधा कनेक्शन होता है।

कॉफी
बहुत अधिक कॉफी पीने से शराब जितना ही फरक पड़ता है। यह तनाव और शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगाड़ सकती है।

स्ट्रेस
जब आप कई दिनों तक स्ट्रेस में होते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

अधिक नमक का सेवन
बाहर का बना हुआ खाना या फिर जंक फूड में अत्यधिक नमक होने के कारण लोगों को हाई ब्लड प्रेशर का शिकार बना देता है। इसलिये आपको बहुत ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिये।

व्यायाम ना करना
व्यायाम ना करने से अपकी धमनियां प्रभावित हो सकती हैं। अगर वे अपनी लोच खो देंगी, तो रक्तचाप बढ़ सकता है। इसलिए व्यायाम के रूप में नियमित गतिविधियां करना बहुत जरुरी है।

आहार
जितने भी अनहेल्दी फूड होते हैं, उनमें प्रिज़र्वेटिव्स, केमिकल और रिफाइंड फ्लोर आदि मिले होते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिये बहुत ही हानिकारक होते हैं। इन्हें नियमित खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
