Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में एलर्जी से बचने के लिये आयुर्वेदिक उपाय
सर्दियां आते ही हर किसी की तबियत खराब होनी शुरु हो जाती है। किसी को सर्दी लग जाती है तो किसी का गला खराब हो जाता है। सर्द मौसम में धूप ना निकलने की वजह से शरीर की इम्यूनिटी गिरने लगती है, जिससे शरीर में बीमारियां होने लगती है।
आयुर्वेद इस बात को भली भांति समझता है कि इम्यूनिटी यानी ताकत सीधे तौर पर पाचन से जुड़ा हुआ है। एक मजबूत पाचन तंत्र अच्छी भूख और पौष्टिक डाइट पर निर्भर करती है, तो अगर आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करेगा तो आपको किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होगा।
आज इस लेख में आपको सर्दियों में होने वाली एलर्जी से बचने के उपाय बताएंगे। आपको बस खाने पीने का परहेज करना होगा जिससे आपका इम्यून सिस्टम अच्छे से काम कर सके।

भोजन का सेवन कम कर दें
अगर आपको फ्लू पकड़ ले तो आयुर्वेद के अनुसार भोजन खाने में कमी कर दें जिससे पाचन मजबूत हो जाए। ऐसा करने से शरीर में पित्त बढ़ेगा और शरीर में गर्मी आने की वजह से वह वायरल इंफेक्शन से लड़ पाएगा।

भूख लगने पर ही खाएं
बहुत तेज भूख लगने पर ही कुछ खाएं या पियें तथा जबरदस्ती खाना खाने से बचें।

भारी भोजन ना करें
खाने में मीट, मीठा, आइस क्रीम, कोल्ड्रिंक और सोड़ा आदि की मात्रा कम करें या बिल्कुल भी ना लें।

मसालों का सेवन करें
इसे तैयार करने के लिये 1 ग्राम अदरक पावडर, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची और कडी पत्ते को मिलाएं और अपनी डाइट में शामिल करें। ये मसाले एंटी बायरल और एंटी इंफिलिमेट्री होते हैं। इन्हें खाने से आप सर्दी, जुखाम और बुखार से बचे रहेंगे।

पकाने का तेल
तेल के रूप में आप ऑलिव ऑइल, कनोला ऑइल, सरसों का तेल या फिर तिल का तेल यूज़ कर सकते हैं। नारियल का तेल ना प्रयोग करें।

घी लिमिट में खाएं
अगर आपको ठंडी लग गई है तो घी बिल्कुल भी ना खाएं। अगर खानी भी हो तो बिल्कुल ज़रा सी ही खाएं। घी का सेवन करने से पहले उसमें 2 चुटकी हल्दी मिलाएं और फिर खाएं।

गरम पानी पियें
आयुर्वेद के अनुसार कफ दोष को शांत करने के लिये गरम पानी का सेवन करना चाहिये। शरीर में जब कफ दोष प्रभावित हो जाता है तभी सर्दी-जुखाम होता है।

हर्बल चाय का सेवन करें
ब्लैक टी की जगह पर तुलसी या अदरक की हर्बल चाय बना कर पीने से काफी आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
